फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   illegally coaching centers operating in city

श्ाहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे कोचिंग सेंटर

Fri, 08 Jan 2016 11:24 PM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 08 Jan 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
illegally coaching centers operating in city
इंटर और हाईस्कूल की परीक्षाएं भले ही नजदीक हों, लेकिन स्कूलों में कोर्स अधूरा पड़ा है। छात्र-छात्राओं के साथ मजाक किया जा रहा है। हालात ये हैं कि कोर्स पूरा करने के लिए छात्र-छात्राओं को कोचिंग का सहारा लेना पड़ रहा है। कोचिंग संचालक इसका फायदा उठा रहे हैं और मनमाने तरीके से रुपये वसूल रहे हैं।
विज्ञापन


खास बात ये भी है कि संचालक बिना रजिस्ट्रेशन कराए ही कोचिंग चला रहे हैं। पर शिक्षा विभाग के अधिकारी हैं कि सब कुछ जानकर अंजान बने हैं। यही वजह है कि इसको लेकर कोई अभियान नहीं चलाया जा रहा है। शहर में बिना पंजीयन कोचिंग चलाने का गोरखधंधा तेजी से चल रहा है। विभाग भी शांत था, लेकिन पिछले दिसंबर महीने में पैराडाइज कोचिंग के भवन की रेलिंग गिरने और छात्राओं के घायल होने के बाद मामला गरमा गया था।
विज्ञापन


विभाग ने गरमी दिखाई, लेकिन बाद में मामला शांत हो गया। स्थिति यह है कि शहर में मात्र 13 कोचिंग संस्थान ही वर्तमान समय में वैध है, लेकिन शहर में 125 से अधिक कोचिंग संस्थान संचालित हैं। सभी को तत्काल पंजीयन और नवीनीकरण कराने के आदेश दिए गए, लेकिन अब तक आदेश का अनुपालन नहीं हो सका है। बोर्ड परीक्षा नजदीक आने के बाद कोचिंग संस्थानों की चांदी है। कोर्स पूरा कराने के नाम पर वसूली की जा रही है, लेकिन विभाग चुप्पी साधे है। विभाग के साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा अभिभावकों व बच्चों को भोगना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


500 से एक हजार तक वसूले जा रहे रुपये
संचालकों की मनमानी छात्र-छात्राओं को भारी पड़ रही है। गणित, साइंस व अन्य महत्वपूर्ण विषयों को पढ़ाने के लिए संचालक 500 से एक हजार रुपये वसूल रहे हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। मनमाने तरीके से वसूली किए जाने के सवाल पर संचालक कोई भी बोलने से इंकार कर रहे हैं।

सिर्फ ये ही कोचिंग वैध
शहर में एकेडिम आफ कॉमर्स, शिवहंस कोचिंग, शिवाजी डिफेंस अकादमी, सक्सेस प्वांइट इंस्टीट्यूट, यूनिक क्लासेज, अवस्थी कोचिंग, शहीद कोचिंग इंस्टीट्यूट, महेंद्र एजूकेशन, मास्टर माइंड इंस्टीट्यूट, मैथमैटिक्स क्लासेज, टर्निंग प्वाइंट, खान कॉमर्स क्लासेज, वरदान कोचिंग इंस्टीट्यूट कोचिंग का पंजीयन ही वर्तमान समय में वैध है। अन्य कोचिंग का नवीनीकरण न होने के कारण वे वैध नहीं हैं।


अवैध रूप से संचालित कोचिंग संस्थानों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। पंजीयन न कराने वाले अवैध संस्थानों को बंद कराया जाएगा। सभी को पंजीयन कराने का एक मौका दिया जाएगा। स्कूलों में अधूरे कोर्स को पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है।-रामसागर पति त्रिपाठी, डीआईओएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed