फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Illegal nursing home found behind medical store in raid, operator absconding

छापे में मेडिकल स्टोर के पीछे चलता मिला अवैध नर्सिंगहोम, संचालिका फरार

Wed, 12 Feb 2020 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Illegal nursing home found behind medical store in raid, operator absconding
मेडिकल स्टोर के पीछे चलता मिला अवैध नर्सिंगहोम
विज्ञापन

नगर मजिस्ट्रेट की टीम ने मारा छापा, संचालिका फरार
एसीएमओ ने शहर कोतवाली में संचालिका के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से शहर के कानपुर रोड स्थित राना नगर में वर्षों से मेडिकल स्टोर के पीछे संचालित अवैध नर्सिंगहोम मंगलवार को पकड़ा गया। नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह की टीम ने छापा मारकर गोरखधंधा पकड़ा।
टीम के पहुंचते ही अस्पताल का दरवाजा बंद कर दिया गया। संचालिका मौके से फरार हो गई। पुलिस बल बुलाने के बाद दरवाजा खुलवाकर जांच की गई। नर्सिंगहोम में अवैध प्रसव कराए जाने के संबंध में साक्ष्य पाए गए।
विज्ञापन

मामले में एसीएमओ ने शहर कोतवाली में फर्जी नर्सिंगहोम की संचालिका शकुंतला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के कानपुर रोड स्थित रानानगर में नगर में लंबे समय से शकुंतला नाम की महिला अवैध रूप से मेडिकल स्टोर के पीछे भवन में नर्सिंगहोम संचालित कर रही थी। विभाग के अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी फर्जी नर्सिंगहोम के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने के बाद मंगलवार को नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व पुलिस बल के साथ छापा मारा तो मेडिकल स्टोर के पीछे अवैध अस्पताल संचालित मिला। टीम के पहुंचते ही अस्पताल का ताला बंद कर दिया गया।
काफी देर बाद पुलिस के पहुंचते ही दबाव बनाया गया तो ताला खोला गया, तब तक अंदर से सारा सामान और मरीजों को पीछे से बाहर कर दिया गया। संचालिका फरार हो गई थी। हालांकि इसके बाद भी काफी सामग्री बरामद की गई है।
एसीएमओ डॉ. खालिद रिजवान ने कोतवाली में तहरीर देकर संचालिका शकुंतला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के कानपुर रोड पर संचालित फर्जी अस्पताल के मामले में ‘अमर उजाला’ ने 9 फरवरी को ‘दबा दी गई फर्जी अस्पताल के खिलाफ जांच’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की तो स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की नींद टूटी।
फर्जी अस्पताल में 17 मई 19 को हरचंदपुर क्षेत्र के नयापुरवा मजरे अजमतउल्लागंज निवासी लियाकत अली की 25 वर्षीय पत्नी सोफिया बानों की हालत ब्लड चढ़ाने के दौरान खराब हो गई थी।
फर्जी अस्पताल को चलाने वाली शकुंतला का ऊंची पकड़ के कारण स्वास्थ्य विभाग ने अब तक मामले को दबाए रखा। हालांकि महिला को जो ब्लड चढ़ाया गया था वह ब्लड जिले के इकलौते जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक से नहीं लिया गया था।
शहर में नकली ब्लड बनाए जाने के गोरखधंधे का मामला भी प्रकाश में आया था, लेकिन जांच दबा दिए जाने के कारण इसकी पुष्टि अब तक नहीं हो सकी।
फर्जी नर्सिंगहोम के बाहर संचालित रिया मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के नमूने भी सील किए गए। बताते हैं कि दवा की दुकान को संचालिका शकुंतला का बेटा ही चलाता है।
डीआई दीपक शर्मा ने दो दवाओं के नमूने सील करते हुए दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी है। अन्य खामियों पर संचालक को नोटिस भी भेजा जा रहा है।
सिटी मजिस्ट्रेट की टीम ने शहर के गुरू प्रसाद मेमोरियल नर्सिंग होम व अवध नर्सिंग होम का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुरुप्रसाद मेमोरियल नर्सिंग होम व अवध हास्पिटल में जो कमियां पाई गई उसके संबंध में नोटिस जारी किया गया है।

सिटी मजिस्ट्रेट युगराज सिंह ने बताया कि जवाब के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। कहा कि शिकायतें मिलने पर छापा मारकर कानपुर रोड स्थित अवैध नर्सिंगहोम पकड़ा गया है। फरार संचालिका शकुंतला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
दो अन्य अस्पतालों के संचालकों को नोटिस भी दिया गया है। कई और ऐसे संस्थानों को चिह्नित किया गया है। जल्द ही छापा मारकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed