{"_id":"6a04cd1b0af48a588900c75b","slug":"illegal-construction-on-pond-land-demolished-raebareli-news-c-101-1-slko1033-157747-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण को ध्वस्त किया
Thu, 14 May 2026 12:42 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 14 May 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
बछरावां। कोतवाली के दुर्गापुर मजरे बन्नावां गांव में तालाब की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण पर बुधवार को तहसील प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण को हटवा दिया। एसडीएम महराजगंज चंद्रप्रकाश गौतम के निर्देश पर नायब तहसीलदार सत्याराज, लेखपाल प्रिया, कोतवाल श्याम कुमार पाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान नाराज ग्रामीणों ने लेखपाल पर भेदभाव का आरोप लगाया।
ग्रामीणों का कहना है कि तालाब की जमीन पर पहले से करीब 12 मकान बने हैं, लेकिन उन लोगों पर कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित प्रदीप कुमार और शांति देवी ने आरोप लगाया कि कोई नोटिस नहीं दिया गया। पैसे न देने पर उनके साथ भेदभाव करते हुए कार्रवाई की गई। लेखपाल प्रिया ने आरोपों को निराधार बताया। लेखपाल का कहना है कि नोटिस दिया गया था। एसडीएम ने बताया कि सोमवार को टीम के साथ हुई बदसलूकी के बाद कार्रवाई की गई। सरकारी भूमि पर पहले हुए निर्माण पर भी कार्रवाई प्रचलित है।