फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Illegal complex sealed amid protests

Raebareli News: विरोध के बीच अवैध कांप्लेक्स सील

Sat, 21 Jun 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 21 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Illegal complex sealed amid protests
रायबरेली में शुक्रवार को सदर तहसील के सामने सील किया गया कॉंप्लेक्स। 
रायबरेली। शहर में मानकों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से अवैध निर्माण कराए जा रहे हैं। चालान कर नोटिस देकर काम रोकने के बाद भी सदर तहसील के सामने स्थित अवैध कांप्लेक्स के निर्माण का काम नहीं रुका। शुक्रवार को रायबरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माणाधीन कांप्लेक्स को सील कर दिया। कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बुलाने के बाद लोग मौके से भाग निकले। सील भवन को शहर कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है।
विज्ञापन

शहर स्थित सदर तहसील के गेट के सामने पिछले कई महीनों से कांप्लेक्स के निर्माण का काम चल रहा था। रायबरेली विकास प्राधिकरण की टीम ने 15 फरवरी को मौके पर निरीक्षण कर निर्माण कार्य का चालान कर दिया था। भवन के मालिक चंद्रकांत चतुर्वेदी को नोटिस देकर काम बंद कराने का आदेश दिया था। निर्माणाधीन भवन के संबंध में अभिलेख भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए, लेकिन चोरी से भवन के निर्माण के काम को जारी रखा गया।
विज्ञापन

नोटिस के बाद भी निर्माण कार्य को जारी रखने के कारण आरडीए की सचिव अमृता सिंह के आदेश पर शुक्रवार को अवर अभियंता शिवओम त्यागी की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध कांप्लेक्स को सील कर दिया। इस दौरान कुछ लोग ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बुलाने के बाद वे मौके से भाग गए। भवन को कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में दे दिया गया है। आरडीए के अधिशासी अभियंता एम अहमद ने बताया कि कई और निर्माणों को सील करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहानाबाद चौकी के पीछे भी हो रहे अवैध निर्माण
शहर के जहानाबाद चौकी के पीछे अवैध निर्माण कराए जा रहे हैं। विभाग की ओर से कइयों को नोटिस दिया गया, लेकिन काम बंद नहीं कराया गया। यही नहीं, जेल रोड पर कई मंजिला कांप्लेक्स भी खड़ा हो गया है। यह निर्माण काफी बड़ा होने के बाद भी कार्रवाई नहीं हो पा रही है। इसी तरह शहर के अन्य क्षेत्रों में भी अवैध निर्माण हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed