फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   If Rs 2.25 crore is received, the construction of the Government High School building will begin.

Raebareli News: सवा दो करोड़ रुपये मिलें तो शुरू हो राजकीय हाईस्कूल के भवन निर्माण

Sat, 03 Jan 2026 12:34 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
If Rs 2.25 crore is received, the construction of the Government High School building will begin.
रायबरेली। राजकीय हाईस्कूल रोझइया भीखमशाह के लिए बना नया भवन गंगा एक्सप्रेसवे के लिए ढहाए जाने के बाद दूसरे स्थान पर भवन निर्माण का इंतजार पूरा नहीं हो सका है। चार साल पहले इसके लिए 88 लाख रुपये की लागत का अनुमान लगाया गया था। नई भूमि के चयन, कार्यदायी संस्था के नामित होने समेत कई अन्य प्रक्रियाओं में ही चार साल बीत गए और अब निर्माण की लागत करीब सवा दो करोड़ रुपये आंकी जा रही है। यह धनराशि मिलेगी तभी नया स्कूल भवन बनवाया जा सकेगा। इसी संबंध में पांच जनवरी को संबंधित विभागों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें बजट पर सहमति मिलने के बाद भवन निर्माण को हरी झंडी मिल सकेगी।
विज्ञापन

जगतपुर विकास क्षेत्र में राजकीय हाईस्कूल रोझइया भीखमशाह की स्वीकृति वर्ष 2015-16 में मिली थी। माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत विद्यालय भवन का निर्माण शुरू कराया गया। जब तक भवन नहीं बन जाता, तब तक राजकीय हाईस्कूल की कक्षाएं कंपोजिट स्कूल रोझइया भीखमशाह में चलाई जाने लगी। पांच साल बाद विद्यालय भवन बनकर तैयार हो गया। इससे पहले की विद्यालय को नए भवन में शिफ्ट किया जाता, गंगा एक्सप्रेस-वे की नापजोख शुरू हो गई। नापजोख में राजकीय हाईस्कूल का नया भवन आ गया, जिस पर नवनिर्मित भवन ढहाना पड़ा। हालांकि इसकी जगह पर दूसरा नया भवन बनाने के लिए गंगा एक्सप्रेस-वे ने बजट उपलब्ध कराने की बात कही थी। उसी समय कराए गए आकलन में नए भवन की लागत 88 लाख रुपये बताई गई, जिसकी 50 फीसदी धनराशि यानी 44 लाख रुपये उपलब्ध भी करा दिए गए।
विज्ञापन

इसके बाद नई भूमि के चयन की प्रक्रिया चली। रोझइया भीखमशाह से करीब ढाई किमी. दूर ग्राम पंचायत रामगढ़ टिकरिया में जमीन को चिन्हित किया गया। भूमि हस्तांतरण की लंबी प्रक्रिया के बाद कार्यदायी संस्था भी नामित कर दी गई। समग्र शिक्षा-माध्यमिक के जिला समन्वयक इरफान अहमद ने बताया कि कार्यदायी संस्था ने भूमि का मुआयना कराया तो भवन निर्माण के लिए समतलीकरण, बाउंड्रीवाल समेत अन्य कार्य को सम्मिलित करते हुए लागत निकाली, जो सवा दो करोड़ रुपये तक पहुंच गई। इसीलिए अभी तक भवन निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। नई लागत पर सहमति बनने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। जैसे ही भवन निर्माण की हरी झंडी मिलेगी, जल्द से जल्द निर्माण कराया जाएगा। फिलहाल राजकीय हाईस्कूल रोझइया भीखमशाह की कक्षाएं कंपोजिट विद्यालय में ही चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक पांच को, लेंगे निर्णय
राजकीय हाईस्कूल रोझइया भीखमशाह के लिए भवन के पुनर्निर्माण के संबंध में 5 जनवरी को अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने बैठक बुलाई है। बैठक में ही भवन निर्माण के संबंध में नई लागत पर निर्णय लिया जाएगा। बैठक में गंगा एक्सप्रेस-वे परियोजना के अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता और राजकीय निर्माण निगम के अपर परियोजना प्रबंधक को बुलाया गया है। इन सभी अधिकारियों को जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने पत्र भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed