फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   If black marketing of fertilizers is reported then report will be filed

खाद की कालाबाजारी की तो दर्ज होगी रिपोर्ट

Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
If black marketing of fertilizers is reported then report will be filed
रायबरेली। खाद की कालाबाजारी रोकने के लिए सोमवार को जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने कई उर्वरक की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान उन्होंने रजिस्टर चेक करके खाद की उपलब्धता देखी। कई दुकानों पर खाद नहीं मिली। जिला कृषि अधिकारी ने दुकानदारों को हिदायत दी कि खाद की कालाबाजारी कतई न की जाए। यदि ऐसी शिकायतें मिलेंगी तो सीधे तौर पर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी रविचंद्र प्रकाश ने मेसर्स अखंड खाद एवं बीज भंडार नया पुरवा मटियारा चौराहा परशदेपुर, मौर्या खाद भंडार वीरगंज, पवन खाद भंडार डीह चौराहा, आईएफएफडीसी कृषक सेवा केंद्र डीघा तथा अमित खाद भंडार परैयानमकसार की दुकानों को चेक किया। इस दौरान मौर्या खाद भंडार में डीएपी की उपलब्धता नहीं मिली। इस पर जिला कृषि अधिकारी ने जल्द डीएपी की उपलब्धता कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उर्वरक की बिक्री पर कैशमेमो जरूर दिए जाएं। निरीक्षण के दौरान लिपिक संजय सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed