फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Husband was put to death together with lover after becoming a hindrance in marriage

शादी में रोड़ा बनने पर प्रेमी संग मिलकर पति को उतारा था मौत के घाट

Thu, 03 Mar 2022 11:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Husband was put to death together with lover after becoming a hindrance in marriage
रायबरेली। शादी में रोड़ा बनने पर महिला ने अपने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया। पहले चाय में नशीली गोलियां मिलाकर पति को बेहोश कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों ने गला घोंट दिया। 10 दिन बाद शिवगढ़ पुलिस ने गुरुवार को ट्रैक्टर चालक की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को जेल भेज दिया। आरोपियों ने पुुलिस को गुुमराह करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की दलीलों के आगे उनका झूठा ज्यादा दिन तक नहीं टिक सका।
पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने बताया कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र के दुंदगढ़ गांव निवासी सुधीर कुमार वर्मा (26) ट्रैक्टर चलाकर परिवार का पालन पोषण करता था। 24 फरवरी को उसकी हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

उसका शव कुएं में पड़ा मिला था। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया गया था। ट्रैक्टर चालक की हत्या के मामले में जांच के बाद पुलिस ने सुधीर की पत्नी मीनाक्षी और गांव के ही रहने वाले सूूरज उर्फ दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक मृतक की पत्नी और सूरज के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने शादी करने का इरादा बना लिया। लेकिन सुधीर दोनों की शादी में रोड़ा बन रहा था। ऐसे में दोनों ने सुधीर को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
घटना वाले दिन पत्नी ने मृतक को नशीली गोलियां मिलाकर चाय पिला दी। कुछ देर बाद पति बेहोश हो गया है। इसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी सूरज के साथ मिलकर सुधीर की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को बोरे में भरकर कुएं में फेंक दिया। एसपी ने बताया कि आरोपियों से पास से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, प्रेमी का काला चश्मा बरामद हुआ है।
ज्यादा दिन तक नहीं टिका झूठ
महिला ने घटना को छिपाने की पूरी कोशिश, लेकिन ज्यादा दिन तक उसका झूठ नहीं टिक पाया। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना जुुर्म कबूल कर लिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया था कि पति ने 20 फरवरी को 70 हजार रुपये में थ्रेसर बेचा था।
वह पैसा भी अपने जेब में रखे हुए था। इसके बाद वह लापता हो गया। पत्नी ने लूट के चक्कर में पति की हत्या की आशंका जताई थी। जब पुलिस ने जांच शुरू की तो सच्चाई खुद सामने आ गई। पुलिस ने 70 हजार रुपये भी पत्नी के पास से बरामद कर लिए।

नामजद कराए गए आरोपियों को मिलेगी क्लीन चिट
पति की हत्या के मामले में पत्नी मीनाक्षी ने शक के आधार पर गांव के ही दीपक, विमल के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था। पुलिस की पड़ताल से दो निर्दोष जेल जाने से बच गए। एसपी ने बताया कि दोनों युवकों को मामले से क्लीन चिट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed