{"_id":"617574f4eaa300011d13415b","slug":"husband-was-brought-to-the-kotwali-raibaraily-news-lko60151252","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवा चौथ पर साड़ी नहीं लाया तो पति को पहुंचाया कोतवाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवा चौथ पर साड़ी नहीं लाया तो पति को पहुंचाया कोतवाली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बछरावां (रायबरेली)। करवा चौथ पर साड़ी न लाना एक युवक को महंगा पड़ गया। नाराज पत्नी ने विवाद के बाद यूपी-112 को फोन मिला दिया। मौके पर पहुंची पुलिस पति को कोतवाली ले आई।
बछरावां कस्बे के पटेल नगर निवासी लक्ष्मी ने करवाचौथ पर पति से एक साड़ी के लिए आग्रह किया था और साथ में कुछ घरेलू सामान भी मंगाया था।
किन्हीं कारणों से पति सामान उपलब्ध करा पाने में असमर्थ रहा। इस पर पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और दोनों में नोकझोंक होने लगी। इसके बाद पत्नी ने गुस्से में यूपी-112 को फोन मिला दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और पति को कोतवाली ले आई।
कोतवाल राकेश सिंह ने कहा कि घरेलू सामान को लेकर लड़ाई की शिकायत मिली है। महिला को कोतवाली बुलाया गया है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
युवती से दुष्कर्म
अमावां। मिल एरिया थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को दबोच लिया। क्षेत्र की गांव की रहने वाली 22 वर्षीय युवती बीती 21 अक्तूूबर की रात हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान गांव के रहने वाले प्रशांत कुुमार ने युवती को अपने घर बुला ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की तहरीर रविवार को थाने में दी। थानेदार आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।