Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Humidity made life miserable in the afternoon, drizzle in the evening made the weather pleasant

Raebareli News: दोपहर में उमस ने किया बेहाल, शाम को बूंदाबांदी से मौसम खुशगवार

Tue, 06 May 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 06 May 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Humidity made life miserable in the afternoon, drizzle in the evening made the weather pleasant
रायबरेली। मौसम का मिजाज लगतार बदल रहा है। दोपहर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे लेकिन शाम होते ही बादलों ने डेरा डाला और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई, जिससे गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में आंधी और बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


मई में अधिकतम और न्यूनतम तापमान औसत से कम हैं और इस कारण तपिश कम हो रही है, उमस वाली गर्मी अधिक पड़ रही है। सोमवार सुबह बदली रही, इससे लोगों को लगा कि बारिश होगी,लेकिन धूप निकल आई जिससे उमस का जोर रहा। हालांकि धूप में तेजी कम रही। पूरे दिन धुंध छाई रही। दोपहर में कुछ देर के लिए बदली छाने से उमस बहुत अधिक हो गई। दोपहर में हाल यह रहा कि कमरे में बैठना मुश्किल हो गया। वहीं भीषण उमस के बीच स्कूल से बच्चे घर लौटे तो उनके चेहरे कुम्हला गए।
विज्ञापन


उधर उमस के कारण डिहाइड्रेशन की शिकायत भी लोगों को हो रही है। दिन भर उमस का घेरा बना रहा और लोग गर्मी से परेशान रहे तो शाम सात बजे के बाद मौसम बदला और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई, जिसने हर किसी को फौरी राहत दी। सोमवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि पूर्व की हवा का दबाव बना हुआ है। जिस कारण मौसम में बदलाव की संभावना है। मंगलवार आंधी के साथ हल्की बारिश की आशंका है।

तेज हवा चलते ही गुल हो गई बिजली
शाम को मौसम बदला तो बिजली व्यवस्था भी गड़बड़ा गई। शहर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। देहात क्षेत्रों में भी बिजली काट दी गई। अधीक्षण अभियंता अनुभव कुमार ने तेज हवा को देखते हुए सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिजली आपूर्ति को बंद किया गया। हवा की रफ्तार कम होतेे ही आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।

ओलावृष्टि से जायद की फसलों को नुकसान, कीटनाशक का हो रहा छिड़काव
हलोर (रायबरेली)। बीते रविवार को आंधी पानी के साथ हुई ओलावृष्टि से जहां भीषण गर्मी से राहत मिली है, तो वहीं जायद की फसलों के किसानों को नुकसान हुआ है। रविवार को जमुरावां, मांझिगांव, कोटवा, मोहम्मदाबाद, बारी गोहन्ना, कड़रिया, नरेठ, हिलहा, सीवन, राजापुर, खरहरा में ओलावृष्टि से जायद की फसल करने वाले किसान परेशान हैं। क्षेत्र के किसान अरुण कुमार सिंह, प्रमोद मिश्रा, दिलीप तिवारी, अनिल मिश्रा, प्रवीण त्रिपाठी, सतीश शुक्ला ने बताया कि ओलावृष्टि से उड़द, मूंग, खीरा, ककड़ी व खरबूजा सहित तमाम फसलों को नुकसान हुआ है।



आंधी से टूट चुके हैं 30 फीसदी आम
महराजगंज (रायबरेली)। आंधी और बारिश ने आम बाग मालिकों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। बागवान इस बात से चिंतित हैं, कि यदि मौसम का मिजाज इसी तरह रहा तो पाल रखने की अवस्था तक फसल की दर घट जाएगी। बागवानों के मुताबिक अभी तक आंधी और तेज हवा चलने से करीब 30 प्रतिशत फल टूटकर गिर चुके हैं। पिछले दो सप्ताह में बेमौसम बीच बीच में हो रही बूंदाबांदी और तेज हवाओं के झोंकों ने आम के बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। करीब 30 प्रतिशत आम के फल टहनियों से टूटकर गिर चुके हैं। यदि अब तेज बारिश और आंधी आई तो आम की फसल को बहुत अधिक नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed