फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Humidity bothered people, clouds covered the sky in the evening

Raebareli News: उमस ने किया परेशान, शाम को छाई बदली

Fri, 06 Jun 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 06 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
Humidity bothered people, clouds covered the sky in the evening
गर्मी में धूप से बचने के लिए सिर पर गमछा ओढ़कर निकलीं युव​तियां।   -संवाद
रायबरेली। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। बुधवार शाम तेज बारिश हुई थी और उसके बाद मौसम ठीक हो गया था। लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन बृहस्पतिवार को उमस का जोर रहा। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान रहे। दोपहर में हाल यह रहा कि सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो गया। लोग पसीने से तर-बतर रहे। हालांकि शाम को बदली छाई रही।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गर्मी के तेवर तल्ख रहे। सुबह छह बजे से उमस का घेरा बना रहा। धूप बढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ी। गर्म हवा दोपहर में चली जिससे लोगों को छांव का सहारा लेना पड़ा। सड़क पर चलने वाले लोग परेशान दिखे। उमस अधिक होने से बेचैनी भी रही।
विज्ञापन


बाजारों में इस कारण सन्नाटा पसरा रहा। लोग खरीदारी के लिए शाम को निकले। इस बार तापमान में पिछले साल की तुलना में कमी है लेकिन नमी बहुत अधिक है जिससे लोगों को डिहाईड्रेशन की समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल यह है कि दोपहर के समय लोगों को घर के भीतर भी चैन नहीं मिल रहा है। पंखे गर्म हवा फेंक रहे हैं तो नमी होने से कूलर की हवा भी राहत नहीं देती है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री रहा। हालांकि दोनों तापमान सामान्य से कम रहे लेकिन उमस अधिक होने से लोग परेशान रहे।


इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को तापमान सामान्य से कम रहा। नमी अधिक होने से उमस भरी गर्मी रही। आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed