फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Homes and markets are abuzz with the joy of Diwali

Raebareli News: दिवाली की रौनक से घर और बाजार गुलजार

Mon, 20 Oct 2025 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 20 Oct 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
Homes and markets are abuzz with the joy of Diwali
दिवाली पर सजावट का सामान खरीदते लोग।
रायबरेली। दिवाली का उत्साह हर तरफ छा गया है। त्योहार मनाने के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह है। बाजार हो या घर, हर तरफ रौनक है। घरों को साफ कर सजाया गया है तो बाजार भी दमक रहे हैं। सड़कों पर भीड़ इस कदर है कि पर्व की खुशी देखते ही बन रही है। रविवार को छोटी दिवाली पर लोगों ने पूजन के सामान के साथ मिठाई और पटाखों की खरीदारी की।
विज्ञापन


रविवार को छोटी दिवाली मनाई गई। सुबह बाजारों में भीड़ रही। लोगों ने गणेश लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ पूजन की सामग्री खरीदी। बंदनवार, चुनरी, कपड़ा, इत्र, धूप, दीप की खरीदारी की गई। शहर की छोटी बाजार में पूजा की सामग्री के लिए लोग पहुंचे। कमल के फूल की मांग अधिक रही। इस कारण इसकी एडवांस बुकिंग बहुत से लोगों ने कराई। एक कमल का फूल 10 रुपये पीस में बिका।
विज्ञापन


शहर के सुपर मार्केट, घंटाघर, कैपरगंज, छोटी बाजार, नई बाजार, गोराबाजार में लोगों ने सामानों की खरीदारी की। रात तक बाजार में चहलपहल बनी रही। शनिवार होने के कारण जो लोग धनतेरस पर खरीदी गई सामान की बुकिंग करा गए थे। उन्होंने रविवार को सामान की डिलीवरी कराई। रात में बच्चों ने छोटी दिवाली पर फुलझड़ी और पटाखे फोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन



गणेश-लक्ष्मी की प्रतिमाएं 100 से दो हजार तक बिकीं
गणेश लक्ष्मी की प्रतिमा की बाजारों में खूब खरीदारी हुई। खासकर मिट्टी से बनी प्रतिमाओं की लोगों में अधिक डिमांड रही। 100 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक प्रतिमा की बिक्री हुई। सोने चांदी के दाम अधिक होने से इस बार चांदी के सिक्कों की भी कम खरीदारी हुई। चांदी के गणेश लक्ष्मी भी बहुत कम खरीदे गए। इस कारण सराफा बाजार में मंदी रही।


मिठाई और कपड़ों की हुई खरीदारी
दिवाली के लिए लोगों ने रविवार को मिठाई और गिफ्ट पैक की भी खरीदारी की। इस बार ब्रांडेड कंपनियों की पैकेटबंद मिठाई खास पसंद की गई। रविवार को शहर के मॉल और शॉपिंग कांप्लेक्स में भी कपड़ों के साथ घरेलू उपयोग में आने वाली सामान की खरीद के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। लइया, गट्टा, खिलौना, चूड़ा, खील खरीदने के लिए लोग सुपर मार्केट पहुंचे। रात तक लोग खरीदारी करते नजर आए।


देशी झालरों की रही धूम
दिवाली पर घर और आंगन सजाने के लिए लोगों ने झालरों की खूब खरीदारी की। इस बार चीन की झालर बाजार से गायब रहीं। लोगों ने स्वदेशी झालरों को खरीदा। इनकी कीमत और क्वालिटी भी बेहतर रही। 50 रुपये से लेकर 500 रुपये तक की झालर बाजार में बिकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed