फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Holidays are passing by... no seats available in trains

Raebareli News: छुट्टियां बीत रही... ट्रेनों में नहीं मिल रही सीट

Mon, 26 May 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 26 May 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Holidays are passing by... no seats available in trains
रायबरेली। गर्मी की छुट्टियां चल रही हैं। छुट्टियां मनाने के लिए काफी लोग जा चुके हैं, जो घर लौटने के लिए अभी से ट्रेनों में सीटें तलाश कर रहे हैं। कुछ लोग जाने की योजना बना रहे हैं, लेकिन सीटें नहीं मिल रही हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गईं स्पेशल ट्रेनों में भी सीटें फुल हो चुकी हैं। आरक्षित सीटें न मिल पाने के कारण लोग परेशान हैं। दिल्ली, पंजाब, जम्मू, मुंबई की ट्रेनें फुल हैं।
विज्ञापन



पटना, फिरोजपुर, वाराणसी, चंडीगढ़, दिल्ली, कटरा के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं, जो मई महीने में फुल हैं। जून में भी ज्यादातर सीटें भर चुकी हैं। वेटिंग टिकट मिल रहे हैं। दिल्ली जाने वाली नियमित ट्रेनों की बात करें तो पद्मावत एक्सप्रेस और नीलांचल एक्सप्रेस में वेटिंग 100 तक पहुंच गई है। काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में 50 से अधिक वेटिंग है। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों में शामिल पद्मावत एक्सप्रेस में 100 से 150 तक वेटिंग चल रही है। नीलांचल एक्सप्रेस में 25 से 40 तक और काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में 50 तक वेटिंग पहुंच गई है।
विज्ञापन



देहरादून से आने वाली जनता मेल में 50 से 75 तक वेटिंग है। देहरादून जाने वाली जनता मेल में वेटिंग 50 तक पहुंच गई है। मुंबई से आने वाली उद्योग नगरी में वेटिंग 150 तक पहुंच गई है, वहीं मुंबई जाने वाली इसी ट्रेन में 100 से 150 तक वेटिंग है। पटना और जम्मू के बीच दौड़ने वाली अर्चना एक्सप्रेस (अप-डाउन दोनों) में वेटिंग 50 से अधिक है। अमृतसर और हावड़ा के बीच दौड़ने वाली पंजाब मेल (अप-डाउन दोनों) में वेटिंग 70 से अधिक चल रही है। वाणिज्य निरीक्षक डीडी शुक्ला का कहना है कि यात्रियों की भीड़ बढ़ी है, जिससे ट्रेनों में सीटें फुल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





पटना स्पेशल ने कराया 10 घंटे से ज्यादा इंतजार

रायबरेली। जिले से होकर गुजरने वाली नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनें भी विलंब से पहुंच रही हैं, जिससे यात्रियों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। रविवार को फिरोजपुर से पटना जाने वाली स्पेशल ट्रेनन 10 घंटे से ज्यादा देर से आई।

लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर सवा तीन घंटे, सहारनपुर-प्रयागराज नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल पौने दो घंटे, चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस सवा घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल एक घंटे देर से पहुंची।


आनंद विहार-पुरी नीलांचल एक्सप्रेस, लखनऊ-प्रयागराज इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने घंटे, प्रयागराज-लखनऊ गंगा गोमती एक्सप्रेस, प्रतापगढ़-कानपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से आई। शनिवार रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस सवा घंटे, वाराणसी-चंडीगढ़ स्पेशल एक घंटे विलंब से पहुंची। यातायात निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि सभी ट्रेनें पहले से ही लेट होने के कारण देर से आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed