फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   holiday extend for two days in schools

दो दिन बंद रहेंगे कक्षा आठ तक के स्कूल, 6 को खुलेंगे

Fri, 03 Jan 2020 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
holiday extend for two days in schools
रायबरेली। शीतलहर और अत्यधिक ठंड को देखते हुए एक बार फिर कक्षा आठ तक के स्कूलों में बच्चों को दो दिन की छुट्टी दे दी गई है, लेकिन अध्यापकों को विद्यालय में समय से उपस्थित रहकर कामकाज निपटाना होगा। ऐसे में अब शैक्षिक कार्य 6 जनवरी से शुरू होगा।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए पीएन सिंह ने गुरुवार को आदेश जारी करते हुए कहा है कि समस्त बोर्डों एवं माध्यमों के प्री-प्राइमरी से कक्षा आठ तक के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, राजकीय, मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 3 और 4 जनवरी को शिक्षण कार्य नहीं होगा, यानी कि बच्चों की छुट्टी रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट रूप से यह आदेश भी दिया है कि सभी अध्यापक विद्यालय अवधि में उपस्थित रहकर कायाकल्प, प्रशिक्षण, लर्निंग आउटकम डाटा, विद्यालय अभिलेख संबंधी कार्य का निष्पादन करेंगे। बीएसए ने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर यह फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। एक बार फिर दो दिन का अवकाश घोषित होने से अब 6 जनवरी को स्कूल खुलने की उम्मीद है, क्योंकि 5 जनवरी को रविवार है।
सुबह जगतपुर में हल्की बूंदाबांदी, दिनभर खिली धूप
रायबरेली। जिले में मौसम में उतार चढ़ाव लगा है। कड़ाके की ठंड के बीच गुरुवार की सुबह जगतपुर क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। हालांकि कुछ देर बाद धूप निकल आई। शहर से लेकर अन्य क्षेत्रों में धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। इधर, कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल थे।

गुरुवार को धूप निकली तो लोगों को सर्दी से और राहत मिल गई। हालांकि जगतपुर क्षेत्र में सुबह के वक्त कुछ देर हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई, लेकिन इसके बाद धूप निकल आई। इस सर्द मौसम से लोगों को राहत मिली। कोहरे की धुंध भी छंटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed