फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hoisting the tricolor and paying homage to the martyrs

Raebareli News: तिरंगा फहराकर बलिदानियों को किया नमन

Mon, 17 Aug 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 17 Aug 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Hoisting the tricolor and paying homage to the martyrs
आरेडिका में स्वतंत्रता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।
रायबरेली। स्वतंत्रता दिवस जिले में शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर से लेकर गांव तक लोगों में उत्साह दिखा। प्रभातफेरी निकाली गई तो सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। डीएम ने कलेक्ट्रेट में तिंरगा फहराया तो शहीद स्मारक स्थल पर कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने ध्वजारोहण कर शहीद परिवारों को सम्मानित किया। एनटीपीसी, आरेडिका, आईटीआई में भी ध्वजारोहण किया गया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने कलेक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके बाद सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया। डीएम ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को नमन किया।
विज्ञापन

विकास भवन परिसर में मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। पुलिस लाइन्स में एसपी रवि कुमार ने ध्वजारोहण किया। पीएसी में भी ध्वजारोहण किया गया। खाद्य एवं रसद व नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने स्वतंत्रता दिवस पर शहीद स्मारक स्थल मुंशीगंज में ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों की प्रतिमाओं पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक, देशभक्ति गीतों पर प्रस्तुति दी गई। इसके बाद कैबिनेट मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को शाल पहनाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।

तिरंगा थीम पर आधारित राष्ट्रप्रेम कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विभिन्न विद्यालयों के बच्चों को पुरस्कार वितरण व विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र, टूलकिट व चेक का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हुए वीरों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आईटीआई में संयंत्र प्रमुख महाप्रबंधक रायबरेली संयंत्र एचए हरतीश ने ध्वजारोहण किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के एडीआर सेंटर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/जनपद न्यायाधीश अमित पाल सिंह ने ध्वजारोहण किया।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के तत्वावधान में घंटाघर चौराहे पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने किया। समाजसेवी संस्था सेवारत स्वर्णकार संस्थान के तत्वावधान में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

शहीद लालचंद्र स्वर्णकार चौक पर तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर संरक्षक पूर्व प्रधान भौमेश कुमार, पूर्व प्राचार्य शिवनारायण सोनी मौजूद रहे। एनटीपीसी परियोजना में परियोजना प्रमुख विश्व मोहन सिंह ने ध्वजारोहण किया। आरेडिका में महाप्रबंधक रमन कृष्णन ने ध्वजारोहण किया।

बीएसएस पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन बीएल सिंह ने ध्वजारोहण कर किया। रायन इंटरनेशनल स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट अविजित सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed