फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Hindu Muslim quarrel will end after ethnic census: Akhilesh Yadav

जातीय जनगणना होने पर हिंदू मुसलमान का झगड़ा समाप्त हो जाएगा: अखिलेश यादव

Tue, 18 Feb 2020 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Hindu Muslim quarrel will end after ethnic census: Akhilesh Yadav
जातीय जनगणना होने पर हिंदू-मुसलमान का झगड़ा समाप्त हो जाएगा: अखिलेश
विज्ञापन

-फतेहपुर से लौटते समय हुआ स्वागत, गांधी चौराहा पर दुकान में पी चाय
रायबरेली। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के लालगंज पहुंचने पर समर्थकों ने उनका स्वागत किया। वह लखनऊ से लालगंज होते हुए फतेहपुर में किसी निजी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे।
लौटते समय उन्होंने गांधी चौराहा पर रुककर एक दुकान में चाय भी पी। इस दौरान उन्होंने कहा भाजपा अपनी नाकामी छिपाने के लिए लोगों का ध्यान असली मुद्दों से भ्रमित कर रही है।
विज्ञापन

कहा जिस समय जातीय जनगणना हो जाएगी, उस समय हिंदू-मुसलमान का झगड़ा अपने आप समाप्त हो जाएगा। एनआरसी पर कहा कि केंद्र में समाजवादी पार्टी की सरकार बनते ही इस कानून पर रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन इसकी जगह पर किसानों को परेशान किया है। किसानों को सबसे ज्यादा पैसा खेतों में तार लगाने पर खर्च करना पड़ रहा है।
मैंने जैसे ही गंगा पुल पार किया तो देखा सड़क के दोनों तरफ खेतों में किसानों ने तार लगा रखा है। इसके बाद भी किसानों की फसल बच नहीं पा रही है। सड़क पर सबसे ज्यादा दुर्घटनाएं जानवरों की वजह से हो रही हैं।
प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है इसी रायबरेली की एक बेटी को जिंदा जला दिया गया और उसको न्याय नहीं मिला। महंगाई पर बोलते हुए उन्होंने कहा गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ गई है इसको खरीद पाना आम जनता के लिए मुश्किल होता जा रहा है।
कहा कि रायबरेली वीवीआईपी इलाका है। यहां एम्स बनाने के लिए हमने जगह दी। यहां बनाई गई सभी सड़कों की जांच होनी चाहिए। आने वाले समय में समाजवादी पार्टी किसानों के हित में फैसले करेगी। हमने किसानों के लिए सिंचाई मुफ्त की।
इस समय डबल इंजन की सरकार है। यह किसान और नौजवान विरोधी है। हटाइए इस सरकार को। उनके साथ सपा के प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी भी थे।
उनके स्वागत में चेयरमैन रामबाबू गुप्ता, सपा जिलाध्यक्ष राम बहादुर यादव, पूर्व पालिका अध्यक्ष मोहम्मद इलियास के साथ बड़ी संख्या में सपा समर्थक मौजूद रहे।
उधर संताव प्रतिनिधि के अनुसार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को फतेहपुर जाते समय गुरुबख्शगंज चौराहे पर रुके तो कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

अखिलेश ने सभी का अभिवादन स्वीकार कर उनकी हौसला अफजाई की। स्वागत करने वालों में खीरों ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर यादव, ओनई गाँव निवासी मो. रईस, शिव सिंह यादव, पिंटू यादव, नंद गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed