फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Himachal Pradesh antibiotic drug fails, manufacturer sued

Raebareli News: हिमाचल प्रदेश की एंटीबायोटिक दवा फेल, निर्माता पर मुकदमा

Sat, 27 Sep 2025 09:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 09:04 PM IST
विज्ञापन
Himachal Pradesh antibiotic drug fails, manufacturer sued
रायबरेली। हरचंदपुर क्षेत्र के अचलेश्वर में भरे गए एंटीबायोटिक दवा के नमूने फेल होने के बाद हिमाचल प्रदेश की दवा कंपनी के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में मुकदमा किया गया है। प्रयोगशाला की जांच में खामियां मिलने के बाद दवा को अधोमानक घोषित किया गया है।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर शीवेंद्र प्रताप सिंह ने अगस्त 2024 में हरचंदपुर के अचलेश्वर स्थित एक मेडिकल स्टोर से ऐटीबायोटिक दवा सीपी-250 का नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा था। जांच में दवा अधोमानक मिलने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर ने विवेचना की। जांच पूरी होने के बाद हिमाचल प्रदेश के बद्दी स्थित दवा बनाने वाली कंपनी एनरोज फॉर्मा के खिलाफ मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के कोर्ट में मुकदमा किया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक ने दवा का बिल उपलब्ध करा दिया था, इसलिए दुकान के संचालक को मुकदमे में शामिल नहीं किया गया है। कई और दवा कंपनियों पर भी मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed