फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   highway

गांधीनगर-छतोह राजमार्ग के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश

Sun, 21 Mar 2021 11:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
highway
परशदेपुर (रायबरेली)। गांधी नगर-छतोह राजमार्ग को दुरुस्त करने का काम शुरू हो गया है। निर्माण में पारदर्शिता के लिए तीन सहायक अभियंता और नौ अवर अभियंताओं को लगाया गया है। यही नहीं कार्य को समय से पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। राजमार्ग पर अब तक साढ़े चार किलोमीटर कार्य भी हो चुका है। इस राजमार्ग के बन जाने से करीब 25 हजार लोगों को आने-जाने में राहत मिलेगी।
विज्ञापन

करीब 16.85 किलोमीटर गांधी नगर छतोह राजमार्ग से रायबरेली और अमेठी जिले को जोड़ने के लिए सीधा मार्ग है। इस मार्ग से छतोह ब्लॉक मुख्यालय, बीआरसी छतोह, कई इंटर कॉलेज व प्राथमिक विद्यालय है।
विज्ञापन

इस वजह से इस मार्ग से दिन भर लोगों का आना-जाना लगा रहता है। क्षेत्रीय विधायक दल बहादुर कोरी, व अमेठी सांसद स्मृति ईरानी के प्रयास से राजमार्ग को दुरुस्त करने का कार्य शुरू हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम की ओर से राजमार्ग पर कार्य भी शुरू करा दिया गया है। एक्सईएन सुभाष चंद्र ने बताया कि राजमार्ग के निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed