फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   highway

हाईवे के डिवाइडर में मिट्टी की जगह डाल रहे ईंट के टुकड़े

Sat, 20 Mar 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
highway
डिवाइडर में मिट्टी की जगह डाले गए ईंट के टुकड़े। - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सिविल लाइंस चौराहे से मामा चौराहे तक बनाए गए डिवाइडर में मिट्टी की जगह ईंट के टुकड़े डाले जा रहे हैं। यह पूरा खेल एनएचएआई के अफसरों व जिला प्रशासन के नाक के नीचे हो रहा है।
विज्ञापन

इसके बावजूद सभी बेखबर हैं। डिवाइजन में मिट्टी डालकर पौधरोपण किया जाना है। ईंट के टुकड़ों के बीच पौधे किस तरह विकसित होंगे, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

हाल ही में सिविल लाइंस चौराहे से मामा चौराहे तक हाईवे का चौड़ीकरण किया गया है। डिवाइडर बनाकर इसमें मिट्टी डालकर पौधरोपण कराया जाना है, लेकिन कार्यदायी एजेंसी ने डिवइडर के बीच मिट्टी डालने की जगह ईंट के टुकड़े डलवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ईंट के टुकड़ों के बीच कैसे पौधरोपण किया जाएगा और कैसे पौधे विकासित होंगे। इस बात का अंदाज लगाया जा सकता है। आसपास के लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि एनएचएआई और कार्यदायी एजेंसी की सांठगाठ के चलते यह सब खेल हो रहा है।

एनएचएआई के पीडी कर्नल आरवी सिंह ने बताया कि डिवाइडर के बीच मिट्टी डालकर पौधरोपण किया जाएगा। मिट्टी की जगह ईंट के टुकड़े डालने की शिकायत मिली है। काम कराने वाली एजेंसी को ईंट हटाकर मिट्टी डालवाने के निर्देश दिए गए है। यदि ऐसा नहीं होता है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed