फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   High voltage electrical equipment charred

हाई वोल्टेज से फुंके बिजली उपकरण

Sat, 22 Oct 2016 11:59 PM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे Updated Sat, 22 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
High voltage electrical equipment charred
बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
शहर के छोटा घोसियाना मोहल्ले में शुक्रवार देर शाम उस समय हाई वोल्टेज आ गया, जब कटिया लगाते समय दो तार आपस में टकरा गए। इससे दो दर्जन से ज्यादा घरों के विद्युत उपकरण फुंक गए। पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारी कटिया लगाने वालों को चिह्नित करने में जुटे हैं।
विज्ञापन


छोटा घोसियाना मोहल्ले में आईटीआई विद्युत उपकेंद्र से बिजली की आपूर्ति होती है। शनिवार को अचानक हाई वोल्टेज आ गया। इससे लोगों के घरों में लगे उपकरण टीवी, पंखा, फ्रिज समेत अन्य उपकरण जल गए।
विज्ञापन


मोहल्ले के संदीप कुमार का पंखा, मो. समीम का इनर्वटर, नीलम देवी का इंडक्शन चूल्हा, ननकऊ की टीवी, बब्बू की टीवी के अलावा दोनों दर्जन से ज्यादा घरों के बिजली उपकरण जले। हाई वोल्टेज आने की वजह से उपभोक्ताओं ने अपने मेन स्विच से बिजली की सप्लाई बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपूर्ति सामान्य होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता संजय त्रिवेदी ने बताया कि कोई कटिया लगा रहा था। इसी दौरान अर्थ और मेन लाइन का तार आपस में टकराने से हाई वोल्टेज आ गया। टीम को भेजकर समस्या दूर करा दी गई है। कटिया लगाने वालों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed