फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Help desk is helping for application

Raebareli News: आवेदन के लिए हेल्प डेस्क कर रही मदद

Wed, 28 May 2025 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 28 May 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Help desk is helping for application
रायबरेली। सभी बोर्डों के नतीजे आ चुके हैं तो महाविद्यालयों में भी प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। शहर के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में अप्रैल से ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई थी। सिर्फ ऑनलाइन आवेदन की सुविधा दी गई है। इसमें किसी प्रकार की असुविधा हो रही है तो हेल्प डेस्क की मदद ली जा सकती है।
विज्ञापन


महाविद्यालय ने हेल्प डेस्क स्थापित कर दी है। डिग्री कॉलेज में स्नातक की 1260 सीटों के साथ परास्नातक में भी प्रवेश होने हैं। प्रवेश प्रक्रिया के संबंध में जानकारी देने के लिए मंगलवार को प्रबंधन और कॉलेज प्रशासन ने मीडिया से बातचीत की। प्रबंध मंत्री इं. अतुल भार्गव ने बताया कि स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज की वेबसाइट पर निर्धारित पंजीकरण शुल्क ऑनलाइन जमा कर प्रवेश फॉर्म भरे जा सकते हैं।
विज्ञापन


ऑनलाइन आवेदन के प्रिंट आउट सभी दस्तावेजों के साथ 30 जून तक कॉलेज काउंटर पर जमा करने होंगे। ऑनलाइन आवेदन करने में किसी भी तरह की दिक्कत आ रही है तो कॉलेज में स्थापित हेल्प डेस्क की सहायता ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि स्नातक में बीए की 720, बीकॉम की 180, बीएससी बायो की 180 और बीएससी मैथ की 180 सीटों पर प्रवेश होने हैं। परास्नातक में एमए, एमकॉम और एमएससी के लिए भी ऑनलाइन आवेदन पत्र भरे जा रहे हैं। तय सीटों से ज्यादा आवेदन आने पर वरीयता सूची के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे। आरक्षण के नियमों का पालन भी किया जाएगा। इस मौके पर राजीव भार्गव, डॉ. एसके पांडेय, प्रो. बीडी मिश्र, डॉ. अरविंद सिंह, उदय भान, शैलेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed