{"_id":"6a5f8a7f435df70d1f031580","slug":"hearing-on-the-under-construction-lav-kush-building-to-be-held-today-raebareli-news-c-97-1-lu11030-154439-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: लवकुश के निर्माणाधीन भवन पर आज होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: लवकुश के निर्माणाधीन भवन पर आज होगी सुनवाई
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर चढ़ावा चोरी मामले के आरोपी लवकुश मिश्रा की पत्नी सुप्रिया मिश्रा के नाम से बन रहे निर्माणाधीन भवन के मामले में अयोध्या विकास प्राधिकरण (एडीए) के विहित प्राधिकारी की कोर्ट में बुधवार को सुनवाई होगी। सुनवाई में भवन से जुड़े अभिलेखों और प्राधिकरण की जांच रिपोर्ट की समीक्षा की जाएगी।
प्राधिकरण ने बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण का मामला सामने आने पर नोटिस जारी किया था। इसके बाद सुप्रिया मिश्रा ने प्राधिकरण कार्यालय पहुंचकर अभिलेख उपलब्ध कराने के लिए एक माह का समय मांगा था। प्राधिकरण ने उन्हें केवल सात दिन की मोहलत दी थी। अब यह अवधि पूरी हो चुकी है।
एडीए सचिव एवं विहित प्राधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सुनवाई के दौरान प्रस्तुत दस्तावेजों की वैधानिक जांच की जाएगी। यदि अभिलेखों में कोई कमी मिली या निर्माण नियमों का उल्लंघन पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
प्राधिकरण के अनुसार बनबीरपुर (सहादतगंज) में करीब 1024 वर्गफुट क्षेत्रफल में जी+1 भवन का निर्माण कराया जा रहा है। भवन का मानचित्र स्वीकृत नहीं कराया गया है। यह निर्माण महायोजना-2031 के ब्लू जोन क्षेत्र में भी स्थित है। इसकी वैधानिक स्थिति पर भी सुनवाई के दौरान विचार किया जाएगा।