फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   health

तपिश में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़े

Sun, 10 Apr 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
health
लालगंज (रायबरेली)। तपिश तेज होते ही इसका असर बच्चों समेत बड़ों पर भी पड़ने लगा है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सप्ताह भर से उल्टी-दस्त समेत अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

डॉक्टरों का कहना है कि उल्टी दस्त से पीड़ित कुछ ऐसे बच्चे भी इलाज के लिए अस्पताल लाए गए जिन्हें यहां कवर नहीं किया कर जा सका उन्हें जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा।
विज्ञापन

अस्पताल में तैनात डॉक्टर एसके सिंह ने बताया कि करीब 15 दिन से उल्टी-दस्त सहित बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है। मौसम में बदलाव का असर सभी उम्र के लोगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें सबसे ज्यादा प्रभावित बच्चे हो रहे हैं। गर्मी के अलावा इस मौसम में बीमारियों के बढ़ने के और भी कारण हैं। जिनमें गंदा पानी पीने, बासी भोजन करने, बाहर का सामान खाने, साफ-सफाई न रखना शामिल है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्यजीत सिंह ने बताया उल्टी-दस्त से पीड़ित बच्चों की संख्या बढ़ी है। डॉक्टर का कहना है कि बच्चों में पानी की कमी बिल्कुल न होने दें।

डायरिया के लक्षण दिखते ही बच्चों को तत्काल ओआरएस का घोल पिलाना शुरू करें। ओआरएस उपलब्ध न होने पर नमक-पानी का घोल पिलाएं। समय से इलाज और खानपान में ध्यान देकर शरीर में पानी की कमी न होने दें। बड़े बुजुर्ग गर्मी और लू से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed