फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Health check-ups conducted for 2,210 patients

Raebareli News: 2210 रोगियों की कराई सेहत की जांच

Mon, 27 Jul 2026 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 27 Jul 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Health check-ups conducted for 2,210 patients
जलालपुर धई में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेला में बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण करते डॉ.वरुण कुमार
रायबरेली। जिले के 54 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। भीषण गर्मी और उमस के बीच कम लोग इलाज कराने पहुंचे। दोपहर बाद अस्पतालों में सन्नाटा देखने को मिला। मेले में सर्दी, जुकाम के रोगियों की संख्या ज्यादा रही। चिकित्सकों ने इलाज के बाद रोगियों को दवा बांटी। संक्रामक रोगों से बचने की सलाह दी। मेले में 2210 रोगियों की सेहत जांची गई।
विज्ञापन


बुखार से पीड़ित 330 रोगी आए। सर्दी जुकाम के 401 मरीज पहुंचे। सांस के 95 रोगियों की सेहत जांची गई। खुजली के 109 रोगियों का उपचार किया गया। खीरों के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एकौनी, दृगपालगंज, देवगांव में रोगी इलाज कराने पहुंचे। गर्मी के चलते मरीजों की संख्या कम रही। अधीक्षक डॉ. भावेश सिंह ने बताया कि बारिश कम होने के कारण उमस व गर्मी है। सर्दी, जुकाम, बुखार के मरीज आए थे। जांच के बाद दवा दी गई। डीह के बेतौरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डाॅ. डीएन चौधरी ने 66 रोगियों का चेकअप के बाद दवा दी।
विज्ञापन


जगतपुर के हरदीटीकर सीएचसी में 46 मरीजों आए। डॉ. सुफैल अंसारी ने बताया कि बुखार, खांसी, त्वचा रोग, पेट दर्द, गैस के मरीज आए। सभी का इलाज किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य कठगर में 64 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. अकील अहमद ने इलाज के बाद गर्मी व उमस से बचने की सलाह दी। इसी तरह परशदेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 65, महराजगंज के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र घोरौना, हरदोई में 76 मरीजों ने इलाज कराया। सरेनी के तेजगांव, दीनशाह गौरा के जलालपुर धई, गोविंदपुर माधव, रसूलपुर धरावां, सतांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सहजौरा व सतांव 70 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर ने किया निरीक्षण
हरचंदपुर। ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डिघौरा में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मरीजों की भीड़ रही। दोपहर दो बजे तक कुल 56 मरीजों का पंजीकरण कर उनका उपचार किया गया। इनमें अधिकांश मरीज बुखार एवं संक्रमण से पीड़ित पाए गए। इस दौरान सीएचसी हरचंदपुर की ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर आरती सिंह ने निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण व्यवस्था, साफ-सफाई तथा अभिलेखों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed