फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Health check-up of patients at the fair

Raebareli News: मेले में रोगियों की जांची सेहत

Mon, 13 Apr 2026 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 13 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Health check-up of patients at the fair
महराजगंज क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदोई में आयोजित मुख्यमंत्री अयोग्य मेला में मरीज
रायबरेली। जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले लगा। इसमें लोगों की सेहत जांची गई। शिविर में सर्दी, बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। जिले में आरोग्य मेले के दौरान 2208 मरीजों ने इलाज कराया। बुखार के रोगियों की सबसे अधिक संख्या रही। बुखार के 455 मरीजों को दवा दी गई।
विज्ञापन


जगतपुर के हरदीटीकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 56 मरीजों का इलाज किया गया। डॉ. सुफैल अंसारी ने बताया कि बुखार, सर्दी, खांसी, त्वचा रोग, पेट दर्द, समेत अन्य रोगों से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया। उन्होंने लोगों से घर के आसपास साफ सफाई रखने की सलाह दी। परशदेपुर प्रतिनिधि के मुताबिक नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परशदेपुर में 60 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन


प्रभारी चिकित्साधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि लक्ष्मी को त्वचा रोग की बीमार थी। इसी तरह सुखराम को सुगर, नाजरीन बानो को सर्दी, मकबूल को सीने में दर्द था। सभी का इलाज किया गया। छह लोगाें को आयुष्मान कार्ड बनाकर दिए गए। महराजगंज प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदोई डॉ. नीलम, डॉ. नरेंद्र कुमार ने 49 मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अंबारा पश्चिम, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेहटा कला, भैरों मिश्रा केंद्र, जगतपुर भिचकौरा में 102 मरीजों का इलाज किया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल पटेल ने रोगियों की जांच के बाद दवाएं उपलब्ध कराई गई। गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जलालपुर धई, गोविंदपुर माधव, रसूलपुर धारावां में 190 रोगियों का इलाज किया गया। घुरवारा प्रतिनिधि के मुताबिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कटघर में चिकित्साधिकारी डॉ. रूपाली शुक्ला 50 मरीजों की सेहत जांची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed