फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   health camp

1869 रोगियों के बीपी-शुगर की हुई जांच, जुकाम-बुखार का इलाज

Sat, 23 Apr 2022 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
health camp
रायबरेली। स्वास्थ्य विभाग की ओर से शनिवार को अभियान के आखिरी दिन हरचंदपुर, डलमऊ व नसीराबाद सीएचसी में स्वास्थ्य मेला लगा। मेले में 1869 रोगियों ने बीपी और शुगर की जांच कराई।
विज्ञापन

जुकाम-बुखार का इलाज भी हुआ। अन्य विभागों की ओर से भी स्टाल लगाकर मरीजों को योजनाओं की जानकारी दी गई। डलमऊ में 829, हरचंदपुर में 588 व नसीराबाद में 452 मरीजों का लाभान्वित किया गया।
विज्ञापन

डलमऊ सीएचसी में उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार तथा कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने मेले का शुभारंभ कराया।
स्टालों पर जाकर विभागों की योजनाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से अस्पतालों में मरीजों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ जरूर लें। मेले में 829 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। तीन गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व तीन बच्चों का अन्नप्रासन हुआ।
हरचंदपुर सीएचसी में ब्लॉक प्रमुख पीयूष प्रताप सिंह ने मेले का शुभारंभ कराया। यहां 537 मरीजों का इलाज किया गया। आयुर्वेदिक स्टॉल से 135 आयुष किट सहित अन्य औषधियों का वितरण किया गया।

नसीराबाद सीएचसी में भी स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विशाल सिंह व सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजय जायसवाल ने शुभारंभ कराया। गरीबों में आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed