{"_id":"6aa6ff45be77719f2b0880af","slug":"hartalika-teej-markets-buzz-with-shopping-activity-raebareli-news-c-101-1-rai1002-167410-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरतालिका तीज : खरीदारी से बाजारों में रौनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरतालिका तीज : खरीदारी से बाजारों में रौनक
Mon, 14 Sep 2026 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
सुपर बाजार स्थित दुकान से कजरी तीज पूजा का सामान खरीदती महिलाएं।
रायबरेली। हरतालिका तीज को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए व्रत रखेंगी। पर्व को लेकर रविवार को शहर के बाजारों में रौनक रही। महिलाओं ने पूजा सामग्री, नए वस्त्र और शृंगार के सामान की खरीदारी की।
पर्व को लेकर बाजारों में दिनभर महिलाओं और युवतियों की चहल-पहल रही। मिठाई की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ दिखाई दी। दुकानदारों ने घेवर और अन्य पारंपरिक मिठाइयां तैयार की हैं। पर्व को लेकर मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन की तैयारियां की गई हैं। कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। पूजा में नीमड़ी माता का भी विशेष महत्व माना जाता है।
महिलाओं ने हाथों में रचाई मेहंदी
हरतालिका तीज को लेकर महिलाओं में मेहंदी लगवाने को लेकर खासा उत्साह रहा। सुपर मार्केट में सुबह से ही मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं और युवतियों की भीड़ जुटी रही। मेहंदी लगाने वालों ने डिजाइन के अनुसार 400 से 500 रुपये तक लिए। डिजाइनर मेहंदी के लिए इससे अधिक कीमत वसूली गई।