{"_id":"68e5e7dafedb8d8ccc0dcefc","slug":"hariom-beaten-with-sticks-and-belts-for-four-hours-in-rae-bareli-he-asked-for-water-it-was-thrown-in-his-face-2025-10-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चार घंटे लाठी-डंडों और बेल्ट से पीटा...पानी मांगा तो मुंह पर फेंका; हरिओम के मर्डर में बर्बरता की हदें पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चार घंटे लाठी-डंडों और बेल्ट से पीटा...पानी मांगा तो मुंह पर फेंका; हरिओम के मर्डर में बर्बरता की हदें पार
Wed, 08 Oct 2025 10:08 AM IST
शाहरुख खान
धर्मेश त्रिवेदी, अमर उजाला, रायबरेली
धर्मेश त्रिवेदी, अमर उजाला, रायबरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 08 Oct 2025 10:08 AM IST
सार
रायबरेली के हरिओम हत्याकांड में चार और आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। ऊंचाहार के ईश्वरदासपुर में बुधवार रात चोर समझकर फतेहपुर निवासी हरिओम की पीटकर हत्या कर दी गई थी। इससे पहले पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
हरिओम का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
फतेहपुर निवासी हरिओम की हत्या में बर्बरता की इंतहा हुई। हमलावर उन्हें चोर समझकर करीब चार घंटे तक लाठी-डंडों और बेल्ट से पीटते रहे। गंभीर हालत में उन्होंने जब पानी मांगा तो पिलाने की जगह चेहरे पर पानी फेंक दिया।
मौके पर पहुंची टीम की पड़ताल और वायरल वीडियो दिल दहलाने वाली वारदात की तस्वीर को बयां कर रहे हैं। कहने के लिए पुलिस ने नौ आरोपियों को जेल भेज दिया है, लेकिन हरिओम के परिवार को अब भी इंसाफ की दरकार है।
हरिओम बीते बुधवार रात करीब नौ बजे गदागंज इलाके के गोविंदपुर माधव स्थित ढाबा पर पहुंचे थे। ग्रामीणों ने चोर की आशंका में हरिओम को पकड़कर सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। पैदल चलते हुए हरिओम रात करीब एक बजे डाड़ेपुर मजरे ईश्वरदासपुर गांव पहुंचे, जहां चोर समझकर लोग उन पर टूट पड़े।

हरिओम को पीटते हुए रेलवे स्टेशन पर ले गए थे हमलावर
हमलावरों ने एक बजे से हरिओम को पीटना शुरू किया। सुबह चार बजे तक उन्हें पीटते रहे। डाड़ेपुर से ईश्वरदासपुर रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी करीब एक किमी है। डाड़ेपुर से हरिओम को पीटते हुए हमलावर रेलवे स्टेशन पर ले गए और मौत होने पर भाग खड़े हुए।

अब पुलिसिया कार्रवाई के डर से डाड़ेपुर, बाहरपुर, पचखरा, मिर्जा इनायत उल्लापुर के लोग गांव छोड़कर बाहर चले गए हैं। स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। उनका कहना है कि पुलिस सजग होती तो शायद यह घटना न होती।
लोग यह भी बताते हैं कि जिस समय हरिओम की पिटाई की जा रही थी, उस समय पीआरवी भी गुजरी थी। बावजूद पुलिसकर्मी ने मौके पर रुकना उचित नहीं समझा। इस मामले में अब तक गदागंज थाने में तैनात एसआई प्रेम सिंह और पीआरवी 1770 में तैनात सिपाही जय सिंह यादव, हल्का दरोगा कमल सिंह यादव, सिपाही प्रदीप व अभिषेक को निलंबित किया जा चुका है।
लापरवाही के आरोप में कोतवाली प्रभारी संजय कुमार को भी हटाया गया है। उधर, अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव कुमार सिन्हा का कहना है कि घटना में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। वारदात में शामिल किसी भी हमलावर को बख्शा नहीं जाएगा।
रायबरेली के हरिओम हत्याकांड में चार और आरोपी गिरफ्तार
ऊंचाहार के ईश्वरदासपुर में बुधवार रात चोर समझकर फतेहपुर निवासी हरिओम की पीटकर हत्या के मामले में पुलिस ने मंगलवार देर शाम चार और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पांच आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि जघन्य हत्याकांड के दौरान मूकदर्शक बने शिव प्रकाश अग्रहरि, मुख्य आरोपी शिवम, लल्ली पासी और एक अन्य आरोपी को पकड़ा गया है। अभी 15 आरोपियों की तलाश चल रही है।
सभी आरोपियों पर गैंगस्टर के साथ रासुका की भी कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में मुख्य आरोपी वैभव सिंह के साथ विपिन कुमार, विजय मौर्य, सुरेश कुमार व सहदेव को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
सांसद राहुल गांधी की ओर से मामले को तूल देने के बाद पुलिस सक्रिय हुई है। विभागीय कार्रवाई के साथ ताबड़तोड़ गिरफ्तारी की जा रही है। इससे घटनास्थल के आसपास के गांवों में लोग सहमे हुए हैं। उन्हें डर है कि पुलिस वीडियो के आधार पर कहीं उनकी भी गिरफ्तारी न कर ले। कार्रवाई के डर से डाड़ेपुर, बाहरपुर, पचखरा, मिर्जा इनायत उल्लापुर के लोग गांव छोड़कर बाहर चले गए हैं।
लोगों में पुलिस के प्रति नाराजगी है। उनका कहना है कि पुलिस सजग होती तो शायद यह घटना न होती। असल में जिस समय हरिओम की पिटाई की जा रही थी, उस समय पीआरवी भी मौके से गुजरी थी, लेकिन पुलिसकर्मी मौके पर नहीं रुके थे।