{"_id":"5f932c688ebc3e9b833780d7","slug":"half-the-population-complains-will-get-justice-raibaraily-news-lko5468140186","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेहिचक आधी आबादी करें शिकायत, मिलेगा न्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेहिचक आधी आबादी करें शिकायत, मिलेगा न्याय
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के 19 थानों पर शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। डीएम वैभव श्रीवास्तव, एसपी श्लोक कुमार और पालिकाध्यक्ष पूर्णिमा श्रीवास्तव ने मिल एरिया थाने में महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया।
डीएम व एसपी ने कहा कि आधी आबादी अब बेहिचक होकर अपनी शिकायत दर्ज कराए। न सिर्फ त्वरित न्याय मिलेगा, बल्कि थानेदारों की बहानेबाजी नहीं चलेगी कि पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत ही नहीं की।
इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ऑनलाइन संबोधन भी सुनाया गया। मुख्यमंत्री ने महिला सुरक्षा पर सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसपी श्लोक कुमार ने बताया कि महिलाओं की शिकायत की अफसर मॉनीटरिंग करेंगे। शिकायत करने पर उन्हें एक पर्ची भी दी जाएगी।
विज्ञापन
पीड़ित पक्ष को इस बात की भी जानकारी दी जाएगी कि उनके मामले में क्या कार्रवाई हुई। इस मौके पर एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, सीओ सदर डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी, थानेदार अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।
सदर कोतवाली में इंदिरा नगर की सभासद पूनम तिवारी ने फीता काटकर महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया। इस मौके पर सदर कोतवाल अतुल सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, किला बाजार चौकी प्रभारी नारायण कुशवाहा मौजूद रहे।
जगतपुर प्रतिनिधि के मुताबिक कोतवाली परिसर में कोतवाल अमरनाथ यादव ने फीता काटकर महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया। इस मौके पर रमाकांत यादव, दिनेश चौधरी, अंबिका चौधरी, सोनू सिंह, पिंकी मौजूद रही।
गदागंज प्रतिनिधि के मुताबिक शिव नारायण सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य हरिश्चंद्र सिंह, थानेदार हरिशंकर प्रजापति ने महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ किया।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक राम कुमारी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य उषा सिंह ने थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया।
इस मौके पर कोतवाल रवेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामराज कुशवाहा, वीर सिंह, उमेश यादव मौजूद रहे। शिवगढ़ प्रतिनिधि के मुताबिक बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने थाना परिसर में महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन किया।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जीबी सिंह, प्रधान संघ अध्यक्ष विनोद सिंह, पंकज मिश्रा, ललित तिवारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन थानाध्यक्ष धीरेंद्र यादव ने किया। सतांव प्रतिनिधि के मुताबिक ग्राम प्रधान भीतरगांव लालमती सिंह व चांदेमऊ की प्रधान सुषमा देवी ने गुरुबख्शगंज थाने में महिला हेल्प डेस्क का फीता काटकर शुभारंभ किया।
हरचंदपुर प्रतिनिधि के मुताबिक थाना परिसर में नन्हीं बेटी अक्षिता उर्फ एंजल तिवारी ने महिला हेल्प डेस्क एवं आगंतुक कक्ष का हवन पूजन के बाद उद्घाटन किया। इस मौके पर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, डॉ. नीना गुप्ता, आरती सिंह आदि मौजूद रहे।
मारपीट समेत अन्य मामले की शिकायत लेकर महिला महिला हेल्प डेस्क पर पहुंचेगी। यहां पर तैनात महिला हेल्प डेस्क प्रभारी की ओर से पीड़ित महिला की शिकायत दर्ज की जाएगी। इसके बाद महिला को पर्ची दी जाएगी, जिस पर जांचकर्ता अधिकारी का नाम होगा।
जांच करके मामले में कार्रवाई कराई जाएगी। इससे पीड़ित को भी अवगत कराया जाएगा। संबंधित थानेदार महिला हेल्प डेस्क का प्रभारी होगा। सभी शिकायतों को कंप्यूटर पर दर्ज किया जाएगा। इससे शिकायतें ऑनलाइन होने पर इसकी मॉनीटरिंग पुलिस अफसर कर सकेंगे।
जिले के 19 थानों पर खोली गई महिला हेल्प डेस्क में पहले दिन ही 100 महिलाओं ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। महिला थाने में दहेज उत्पीड़न से संबंधित पहली शिकायत आई। जिसमें जांच के आदेश दिए गए।
सदर कोतवाली में चार शिकायतें आयीं, जिसमें एक शिकायत का त्वरित निस्तारण किया गया। एसपी श्लोक कुुमार का कहना है कि पहले दिन महिला हेल्प डेस्क में करीब 100 शिकायतें आई, जिसमें से 40 शिकायतों का निस्तारण किया गया।