{"_id":"efee1f8bb9566adf16f2609f734c9eb9","slug":"grill-cut-sbi-entered-the-thief-one-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रिल काट एसबीआई में घुसे चोर, एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रिल काट एसबीआई में घुसे चोर, एक दबोचा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गश्त कर रही पुलिस ने एक चोर को पकड़ लिया। जबकि कई फरार हो गए। नूरुद्दीनपुर गांव निवासी पंकज कुमार के मकान में भारतीय स्टेट बैंक की शाखा संचालित है।
रात में चोर खिड़की की जाली और लोहे की ग्रिल काटकर अंदर घुस गए। खटपट की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जग गए। इसकी जानकारी गश्त कर रही पुलिस को दी।
पुलिस ने बैंक के पीछे जाकर देखा तो खिड़की की जाली और ग्रिल कटी थी। सूचना पर कोतवाली प्रभारी पन्नेलाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने मकान मालिक पंकज कुमार और शाखा प्रबंधक नवीन कुमार को बुलवाकर बैंक खुलवाया।
बैंक के अंदर एक चोर बैठा था। उसे हिरासत में ले लिया। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए चोर की पहचान सईद निवासी सहोदरपुर कोतवाली नगर, जिला प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।
उसके पास से एक छेनी, आरी, एक तमंचा व दो कारतूस मिले हैं। पूछताछ की जा रही है। उसके साथ कई और लोगों के शामिल होेने की संभावना है। शाखा प्रबंधक नवीन कुमार की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।