{"_id":"68a61dd6a9a1ea51cd06471a","slug":"grain-stolen-from-the-grain-merchants-shopgrain-stolen-from-the-grain-merchants-shop-raebareli-news-c-101-1-rai1002-139323-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गल्ला व्यापारी की दुकान से अनाज चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गल्ला व्यापारी की दुकान से अनाज चोरी
Thu, 21 Aug 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Thu, 21 Aug 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज (रायबरेली)। डेपारमऊ चौराहा पर एक गल्ला व्यापारी की दुकान का शटर तोड़कर चाेर करीब पचास हजार रुपये का अनाज और अन्य सामान ले उड़े। पीड़ित व्यापारी ने सोमवार रात हुई इस घटना के संबंध में थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध लिखित तहरीर दी है। हालांकि थानाध्यक्ष चंदापुर ने व्यापारी की दुकान में चोरी की घटना होने से इन्कार किया है। उनका कहना है कि चोरी हुई नहीं, केवल चोरी का प्रयास किया गया।
अंदूपुर गांव निवासी गल्ला व्यापारी अंजनी कुमार शुक्ला ने बताया कि डेपारमऊ चौराहा स्थित एक दुकान वह किराए पर लेकर कई वर्षों से गल्ला खरीदने और बेचने का काम करते हैं। सोमवार रात को चोर उनकी दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुस गए और दुकान में रखा 14 बोरी गेहूं, तीन बोरी सरसों, एक बोरी चावल और दो बोरी पशु आहार सहित अन्य समान चोरी कर ले गए। पूरे सामान की कीमत करीब पचास हजार रुपये के आसपास है।
उन्होंने बताया कि बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने के लिए आए तो घटना की जानकारी हुई। कोतवाली प्रभारी अरविंद सिंह ने बताया कि मौके पर पुलिस भेजी गई थी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि चोरी करने का प्रयास किया गया था, चोरी नहीं हुई है।