{"_id":"68336a2b1cdd5c47500ac697","slug":"government-schools-got-14-new-teachers-raebareli-news-c-101-1-slko1034-133857-2025-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: राजकीय विद्यालयों को मिले 14 नए अध्यापक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: राजकीय विद्यालयों को मिले 14 नए अध्यापक
Mon, 26 May 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 26 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों का संकट थोड़ा कम होगा। नवनियुक्त 14 शिक्षकों की तैनाती रायबरेली जिले में हुई हैं। इनमें तीन प्रवक्ता और 11 सहायक अध्यापक शामिल हैं। इन्हें अलग-अलग विद्यालयों में भेजा गया है, जो तैनाती वाले विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने पहुंचने लगे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी कार्यभार ग्रहण आख्या पहुंचने लगी है।
लोक सेवा आयोग से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों के लिए प्रदेशभर के 543 प्रवक्ताओं एवं सहायक अध्यापकों का चयन हुआ था, जिन्हें बीती 8 मई को लखनऊ में नियुक्ति पत्र बांटे गए थे। इनमें रायबरेली जिले से भी 11 चयनित शिक्षक शामिल थे। नवनियुक्त शिक्षकों को वरीयता के अनुसार रिक्त पदों पर तैनात किया गया है। सभी 543 शिक्षकों की पदस्थापना सूची जारी हुई तो 14 शिक्षकों को रायबरेली में तैनाती मिली।
जिले में 45 राजकीय विद्यालय संचालित हैं, जिनमें से छह विद्यालयों में नवनियुक्त 14 शिक्षकों को तैनात किया गया है। ज्यादातर शिक्षक उन्हीं विद्यालयों में तैनात हुए हैं, जो नए खुले हैं या जहां शिक्षकों की कमी थी। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह का कहना है कि नवनियुक्त शिक्षक अपनी तैनाती वाले विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन अध्यापकों को मिली तैनाती
राज्य स्तर से नवनियुक्त 543 शिक्षकों के पदस्थापन की सूची जारी हुई है, जिसमें रायबरेली जिले को 14 शिक्षक मिले हैं। प्रवक्ताओं में केमेस्ट्री विषय की नम्रता सोनकर को जीजीआईसी अमावां, हिंदी विषय के अजीत कुमार यादव को जीआईसी अछई और इतिहास विषय की पूजा को जीजीआईसी गुरगुजपुर में तैनात किया गया है।
सहायक अध्यापकों में कला विषय की अंजलि मिश्रा को जीजीआईसी हाजीपुर, अंग्रेजी विषय की प्रतिभा सिंह को राजकीय बालिका हाईस्कूल छतोह, अंग्रेजी विषय की साक्षी गौरव को जीजीआईसी हाजीपुर, हिंदी विषय की सुषमा यादव को जीजीआईसी अमावां, हिंदी विषय की उपासना को जीजीआईसी हाजीपुर, हिंदी विषय के अभिषेक मणि तिवारी को जीआईसी अछई, गृह विज्ञान विषय की शिवानी त्रिपाठी को राजकीय बालिका हाईस्कूल छतोह, सामाजिक विज्ञान विषय की अमिता देवी को राजकीय बालिका हाईस्कूल छतोह, सामाजिक विज्ञान विषय की प्रतिमा को जीजीआईसी हाजीपुर, सामाजिक विज्ञान विषय के सुनील कुमार को जीआईसी अछई और कला विषय के अनुराग सिंह वर्मा को राजकीय हाईस्कूल पूरे त्रिवेदी में तैनाती मिली है।