फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Goods train returning from NTPC derailed

Raebareli News: एनटीपीसी से लौट रही मालगाड़ी हुई बेपटरी

Mon, 10 Nov 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 10 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Goods train returning from NTPC derailed
ऊंहाहार में बेपटरी हुई मालगाड़ी की बोगी।
रायबरेली। एनटीपीसी परियोजना ऊंचाहार में कोयला उतारने के बाद लौट रही खाली मालगाड़ी रविवार शाम बेपटरी हो गई। इंजन से तीसरे वैगन के दो पहिये पटरी से उतर गए, जिससे मालगाड़ी वहीं रोक दी गई। पटरी से उतरे वैगन को वापस ट्रैक पर रखने के लिए प्रयागराज से क्रेन मंगाई गई।
विज्ञापन


यह घटना अरखा स्टेशन के निकट हुई, जिससे एनटीपीसी जाने वाली रेल लाइन बाधित है और सुबह तक आवागमन शुरू होने की संभावना नहीं है। घटना शाम लगभग 5:30 बजे हुई। एनटीपीसी परियोजना में कोयला उतारने के बाद 58 वैगन वाली मालगाड़ी बाहर आ रही थी। इस मालगाड़ी को झारखंड जाना था।
विज्ञापन


परियोजना से बाहर आने के बाद अरखा स्टेशन पहुंचती है, लेकिन स्टेशन के निकट ही मालगाड़ी पटरी से उतर गई। इंजन से तीसरे वैगन के दो पहिये पटरी से उतरे तो मालगाड़ी को रोक दिया गया। इंजन को अलग कर स्टेशन पर खड़ा करा दिया गया है। प्रयागराज से क्रेन आने के बाद ही पटरी से उतरे वैगन को वापस ट्रैक पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना जिस रेल लाइन पर हुई है, वह एनटीपीसी के लिए सुरक्षित रेल लाइन है। इसीलिए किसी भी ट्रेन के आवागमन पर कोई असर नहीं पड़ा है। एनटीपीसी और अरखा स्टेशन के बीच आवागमन ठप है, जिससे मालगाड़ियां न तो अंदर जा रही है और न ही बाहर आ रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है, ताकि पता चल सके कि किस स्तर पर लापरवाही हुई है।


ऊंचाहार आरपीएफ ने आपराधिक घटना से इन्कार करते हुए कहा है कि कोई माल या जनहानि नहीं हुई है। अरखा के स्टेशन अधीक्षक जेपी यादव का कहना है कि इंजन से तीसरी बोगी का व्हील ट्रैक से उतरा है, जिसे वापस रखने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed