{"_id":"6ac7f54657bf82b91d04d9b8","slug":"goods-train-halted-for-an-hour-and-a-half-due-to-a-technical-snag-raebareli-news-c-101-1-slko1034-169462-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: खराबी आने पर डेढ़ घंटे रोकी मालगाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: खराबी आने पर डेढ़ घंटे रोकी मालगाड़ी
Fri, 09 Oct 2026 01:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जा रही मालगाड़ी को बुधवार देर रात रायबरेली रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे रोकना पड़ा। मालगाड़ी में तकनीकी खराबी की सूचना मिलने पर उसका परीक्षण कराया गया। खराबी दूर होने के बाद मालगाड़ी को रवाना कर दिया गया।
मालगाड़ी की फुल रेक कुंदनगंज गई थी। वहां अनलोडिंग के बाद वह दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन लौट रही थी। कुंदनगंज के पास मालगाड़ी में खराबी का अंदेशा हुआ। प्राथमिक स्तर पर इसे दूर करने का प्रयास किया गया और मालगाड़ी रायबरेली स्टेशन पहुंची। यहां मालगाड़ी का परीक्षण किया गया, जिसमें इंजन के प्रेशर में दिक्कत सामने आई। परीक्षण और खराबी दूर करने में करीब डेढ़ घंटे का समय लगा।
कोचिंग डिपो अधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि कुंदनगंज से दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन जा रही मालगाड़ी में खराबी की सूचना मिली थी। स्टेशन पर उसे रोककर परीक्षण कराया गया। खराबी दूर करने के बाद रवाना कर दिया गया।