फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Gokna Gangaghat can become tourist destination

गोकना गंगाघाट बन सकता पर्यटन स्थल

Tue, 24 May 2022 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 May 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Gokna Gangaghat can become tourist destination
रोहनियां (रायबरेली)। ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में गोकनाघाट को पर्यटन स्थल का दर्जा मिल सकता है। यह स्थान गोकर्ण ऋषि के नाम से जाना और पहचाना जाता है। महानिदेशक पर्यटन ने यहां के बारे में जिला प्रशासन से ब्योरा मांगा है। नगर मजिस्ट्रेट ने एसडीएम को पत्र लिखकर जल्दी जानकारी मुहैया कराने को कहा है।
विज्ञापन

गोकनाघाट पर वैसे तो रोज गंगा में डुबकी लगाने वालों की भीड़ उमड़ती है, लेकिन हर माह पड़ने वाली पूर्णिमा, कार्तिक पूर्णिमा समेत अन्य कुछ खास मौकों पर आस्था के इस केंद्र में भक्तों का सैलाब उमड़ता है। गोकनाघाट को पर्यटन स्थल विकसित करने के बारे में मांगी गई जानकारी से जाहिर है कि सब कुछ ठीकठाक रहा तो यहां का कायाकल्प हो सकता है। बीतेे दिनों 20 मई को महानिदेशक पर्यटन के आए पत्र का हवाला देकर 21 मई को नगर मजिस्ट्रेट पल्लवी मिश्रा ने एसडीएम ऊंचाहार को पत्र लिखकर गोकना घाट में आने वाले पर्यटकों के बारे में जानकारी मांगी है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि पत्र मिला है, जानकारी कराकर रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed