{"_id":"620bf7848df7930300349493","slug":"gm-will-come-on-26th-to-see-the-reality-of-railway-plans-raibaraily-news-lko617985984","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे योजनाओं की हकीकत देखने 26 को आएंगे जीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे योजनाओं की हकीकत देखने 26 को आएंगे जीएम
विज्ञापन
रायबरेली। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल 26 फरवरी को दौरे पर आएंगे। वह अमेठी से निरीक्षण शुरू करेंगे। रायबरेली रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण करेंगे।
इसके जरिए वह रेलवे में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की हकीकत परखेंगे। जीएम के निरीक्षण को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर कार्यों में तेजी नजर आने लगी है।
रेलवे महाप्रबंधक का निरीक्षण जनवरी के प्रथम सप्ताह में होना था, लेकिन इसे टाल दिया गया। अब 26 फरवरी को जीएम का निरीक्षण कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है।
विज्ञापन
इस बार होने वाले निरीक्षण के लिए अमेठी से लखनऊ तक का रूट तय माना जा रहा है। वह अमेठी से निरीक्षण शुरू करेंगे और दोपहर बाद रायबरेली स्टेशन पहुंचेंगे।
रेलवे जीएम के निरीक्षण को देखते हुए स्टेशन पर चल रहे कार्यों में तेजी दिखने लगी है। स्टेशन के सौंदर्यीकरण कार्य को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यार्ड रिमॉडलिंग के तहत दूसरा फुट-ओवरब्रिज बनाया जा रहा है।
नए बने प्लेटफार्म पर टिनशेड समेत अन्य कार्य भी कराए जाने हैं। इन्हीं कार्यों को जायजा लेने के साथ ही रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को देखेंगे।
बीती 2 फरवरी को डीआरएम प्रतापगढ़ से लखनऊ तक निरीक्षण कर चुके हैं। स्टेशन अधीक्षक राकेश कुमार का कहना है कि जीएम का निरीक्षण 26 फरवरी को प्रस्तावित है, पर अभी कार्यक्रम नहीं आया है।
कब पटरी पर लौटेंगी बंद चल रही गाड़ियां
इस जिले से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनें बंद हैं। काफी ट्रेनें स्थगित हैं। ट्रेनों का संचालन कब शुरू होगा। जीएम के निरीक्षण में यह मुद्दा भी उठाया जा सकता है।
रायबरेली से चलने वाली कानपुर, ऊंचाहार समेत अन्य स्टेशनों की ट्रेनें काफी समय से बंद है। दूसरी तरफ कोहरे की वजह से स्थगित चल रही जनता मेल समेत अन्य ट्रेनों का संचालन भी अब तक शुरू नहीं किया गया है। ट्रेनें पटरी पर न लौटने से यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है।
पंजाब मेल, पद्मावत व नौचंदी दो घंटे लेट
ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी हो रही है। अब कोहरे का असर भी इतना ज्यादा नहीं है, फिर भी ट्रेनें कई घंटे की देरी से आ रही हैं।
मंगलवार को दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन नंबर-14208 पद्मावत एक्सप्रेस एक घंटे 55 मिनट, सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली ट्रेन नंबर-14512 नौचंदी एक्सप्रेस दो घंटे 20 मिनट, अमृतसर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन नंबर-13006 पंजाब मेल दो घंटे, नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन नंबर-15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस एक घंटे की देरी यहां पहुंची। सुबह वाराणसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी 22 मिनट, लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी 37 मिनट, हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेल 32 मिनट लेट रही।