फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Gloom Ends: All 76 Failed Students Pass

Raebareli News: उदासी खत्म, फेल हुए सभी 76 विद्यार्थी उत्तीर्ण

Thu, 14 May 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 14 May 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Gloom Ends: All 76 Failed Students Pass
रायबरेली। प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक नहीं भरे जाने से यूपी बोर्ड की परीक्षा में सर्वोदय इंटर कॉलेज के 76 छात्र-छात्राओं को फेल कर दिया गया था। छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों में मायूसी छा गई थी। मामला शासन तक पहुंचा, जिसके बाद तीन सदस्यीय जांच टीम बनाई गई और टीम ने सोमवार को रिपोर्ट सौंपी थी।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेज के प्रधानाचार्य समेत तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की थी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने रिपोर्ट आने के बाद बुधवार को सभी 76 बच्चों के अपडेट अंकपत्र ऑनलाइन कर दिए। खुद को उत्तीर्ण देख मायूस छात्र-छात्राओं को चेहरे खिल गए।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम 23 अप्रैल को घोषित किया गया था। सर्वोदय इंटर कॉलेज किलौली के हाईस्कूल में पंजीकृत 76 छात्र-छात्राओं ने अपना परीक्षा परिणाम देखा तो होश उड़ गए थे। ऑनलाइन अंकपत्र में फेल अंकित था। कॉलेज के जिम्मेदारों की लापरवाही से प्रयोगात्मक परीक्षा के कालम में अंक की जगह डबल ए ग्रेड भर दिया गया था। जिससे सभी को फेल कर दिया गया था। बुधवार शाम को माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर सर्वोदय इंटर कॉलेज के सभी 76 छात्र-छात्राओं के अपडेट अंकपत्र ऑनलाइन कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा परिणाम में खुद को पास देख सभी की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। 20 दिन बाद उदासी खुशी में बदल गई। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह ने बताया कि 76 छात्र-छात्राओं की अपडेट मार्कशीट ऑनलाइन कर दी गई है। सभी बच्चे पास हैं। प्रधानाचार्य समेत तीन लोगों पर कार्रवाई शासन के निर्देश पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed