{"_id":"5d6ebf3a8ebc3e939d46930d","slug":"give-riders-a-rose-flower-say-helmet-raibaraily-news-lko479701582","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों को थमाया गुलाब का फूल, बोले हेलमेट लगाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों को थमाया गुलाब का फूल, बोले हेलमेट लगाएं
विज्ञापन
रायबरेली। यातायात नियमों का पालन कराने के लिए मंगलवार को ट्रैफिक विभाग की ओर से नई शुरुआत की गई। बाइक सवारों को गुलाब का फूल थमाया गया और उनसे वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने का आह्वान किया गया।
ट्रैफिक पुलिस को देखकर पहले तो बाइक सवार लोग कार्रवाई के डर से दहशत में दिखे, लेकिन जब फूल थमाकर उन्हें हेलमेट पहनने की सलाह दी गई तो वह हंसे और बोले अब वह हेलमेट का प्रयोग जरूर करेंगे।
नए ट्रैफिक नियम लागू होने के साथ ही ट्रैफिक इंचार्ज प्रशांत सिंह भदौरिया ने पहल की। लखनऊ-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सिविल लाइंस चौराहा पर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
करीब 50 बाइक सवार लोगों को गुलाब का फूल भेंट किया गया। ट्रैफिक इंचार्ज ने बताया कि थोड़ी सी चूक से लोगों की जान चली जाती है। जिले में ही हर साल लोगों के मरने की संख्या में इजाफा हो रहा है। इसलिए वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग जरूर करें।