फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Girls should be aware and know their safety measures.

बालिकाएं जागरूक बनें और अपनी सुरक्षा के उपाय जाने

Tue, 16 Jul 2019 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
Girls should be aware and know their safety measures.
रायबरेली। जुल्म अब सहो नहीं, जुल्म अब देखो नहीं। कुछ ऐसा ही संदेश देने के साथ ही बालिकाओं को मजबूत और निडर बनाने के मकसद से बालिका सुरक्षा माह के अंतर्गत नगर पालिका बालिका विद्यालय और सरस्वती बालिका विद्यालय में छात्राओं को जागरूक किया गया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में महिला शक्ति केंद्र की समन्वयक पूजा शुक्ला एवं सुषमा कश्यप, 181 महिला हेल्पलाइन की साधना देवी ने बालिकाओं को महिलाओं की सुरक्षा के टिप्स बताए।
विज्ञापन

समन्वयक पूजा शुक्ला ने बालिकाओं की सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए स्कूली छात्राओं को बालिका सुरक्षा के लिए जागरूक किया। जिसमें बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित टिप्स देने के साथ ही महिला कल्याण विभाग की समस्त योजनाओं की जानकारी दी गई। गुड टच एंड बैड टच बताया गया। साधना देवी ने कहा कि महिलाओं व छात्राओं की किसी भी प्रकार की समस्या के लिए 181 नंबर डायल करें। तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीह प्रतिनिधि के मुताबिक संत इंटर कॉलेज किसुनपुर में थानेदार अनिल सिंह ने छात्राओं को बताया कि राह चलते यदि कोई परेशान करता है तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस व परिवारीजनों को दें। एसआई विकास सिंह ने भी छात्राओं को आत्मरक्षा के उपाय बताए। प्रबंधक संजय यादव व प्रधानाचार्य शेरबहादुर ने भी छात्रों को आत्मरक्षा के उपाय बताए। छात्रा मुस्कान समेत पांच छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महेश, शिवमूरत, संदीप, सतीश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खीरों प्रतिनिधि के मुताबिक विवेकानंद विहारी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में एंटी रोमियो दस्ता के इंचार्ज उपनिरीक्षक बाबू ने बताया कि आज के परिवेश में जरूरत है कि आप अपनी सुरक्षा के लिए स्वयं जागरूक हों। विपरीत परिस्थितियों में विचलित न हों। इस मौके पर प्रबंधक चंदिका प्रसाद श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य रामप्रसाद यादव, शिक्षिका सीता, शालू, प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

बछरावां प्रतिनिधि के मुताबिक कस्बे के हायर सेकेंड्री स्कूल में थाना प्रभारी रवेंद्र सिंह ने कक्षा छह से 11 तक की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए। ताइक्वांडो प्रशिक्षक सौरभ एवं शिवानी ने विपरीत परिस्थितियों में मुकाबला करने के उपाय बताए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जयनारायण मिश्रा, अमित मिश्रा, धर्मेंद्र द्विवेदी, रवि शुक्ला, शैलजा मिश्रा, जया गुप्ता, कविता, सरिता यादव उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed