फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Girl passes away; doctor's license to be revoked

Raebareli News: बालिका ने दम तोड़ा, डॉक्टर का निरस्त होगा लाइसेंस

Wed, 08 Jul 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 08 Jul 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Girl passes away; doctor's license to be revoked
रायबरेली। जिंदगी और मौत से जूझ रही 10 साल की शिवानी की सांस मंगलवार को लखनऊ के एक अस्पताल में थम गई। शहर में जेल रोड स्थित बिना पंजीयन के संचालित शाश्वत हॉस्पिटल में बीती 30 जून को टॉन्सिल के ऑपरेशन के बाद शिवानी की हालत बिगड़ गई थी। उसकी मौत के बाद मंगलवार को डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने बिना पंजीयन के संचालित नर्सिंगहोम और उसके संचालक के लाइसेंस को निरस्त कराने का आदेश दिया है। नर्सिंगहोम के संचालक के खिलाफ एफआईआर हो सकती है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ जिले के पूरे बोधी अगई लालगंज अझारा निवासी शरद कुमार सिंह ने अपनी 10 साल की बच्ची शिवानी को बीती 29 जून को इलाज के लिए जेल रोड स्थित अवैध हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। 30 जून को ऑपरेशन के बच्ची की हालत खराब हो गई। उसे लखनऊ के कोमा की हालत में लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन


चिकित्सक ने बच्चे को ब्रेन हैमरेज होने की जानकारी दी थी। गत सोमवार को पिता शरद की ओर से शिकायत करने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट और एसीएमओ ने शाश्वत नर्सिंगहोम को सील कर दिया था। उधर, मृत बच्ची शिवानी के पिता शरद कुमार सिंह ने नर्सिंग होम संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ में इलाज के दौरान बालिका की मौत हो गई है। मामले में सीएमओ को बिना पंजीयन के संचालित नर्सिंग होम के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। यह भी आदेशित किया गया है कि अवैध अस्पताल चलाने वाले डॉक्टर के लाइसेंस के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।
सरनीत कौर ब्रोका, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed