फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Girl child dies of fever, 19 admitted

Raebareli News: बुखार से बच्ची ने दम तोड़ा, 19 भर्ती

Fri, 31 Oct 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 31 Oct 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Girl child dies of fever, 19 admitted
दवा लेने के लिए लगी काउंटर पर लगी महिलाओं की लाइन।
रायबरेली। जिला अस्पताल के पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती दो माह की बच्ची ने बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। बच्ची को 28 अक्तूबर को भर्ती किया गया था। दिमागी बुखार के साथ ही अन्य समस्या से वह ग्रसित थी। बृहस्पतिवार को इमरजेंसी पहुंचे 19 से अधिक मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया। ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही।
विज्ञापन




जिला अस्पताल में जुकाम, बुखार, डायरिया, सीने में दर्द और सांस की समस्या से पीड़ित लोग अधिक पहुंच रहे हैं। दिमागी बुखार की चपेट में आने के बाद बीती 28 अक्तूबर को बछरावां क्षेत्र के कुंदनगंज निवासी सुमैरा (2 माह) पुत्री सलमान को जिला अस्पताल लाया गया। हालत नाजुक होने पर उसे पीडियाट्रिक आईसीयू में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन




बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचे बुखार, डायरिया और सीने में दर्द के मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया गया। इसमें देवांश (13), कामिनी (7), रजनी (7), तेजभान (60), सुमन (35), शीतलादीन (41), उमेश कुमार (28), अमित (27), माही (11), आयुष (2), जगतपाल (65) आदि मरीजों को भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



उधर, ओपीडी में भी मरीजों की भीड़ रही। इमरजेंसी मेडिकल ऑफीसर डॉ. आरएस पटेल का कहना है कि मौसम बदलने के बाद इमरजेंसी में मरीज बढ़े हैं। ऐसे मौसम में लोग एहतियात बरतें और दिक्कत होने पर मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed