फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Getting 10 mini buses will make travelling easier

Raebareli News: 10 मिनी बसें मिलने से आसान होगा सफर

Tue, 05 Aug 2025 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 05 Aug 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Getting 10 mini buses will make travelling easier
बस स्टेशन पर सोमवार को खड़ी नई बसें।
रायबरेली। ग्रामीण रूटों पर अब यात्रा सुगम होगी। बड़ी बसों का संचालन नियमित न हो पाने के कारण शासन से डिपो को 10 मिनी बसें दी गई हैं। इन्हें संचालित कराने के लिए रूटों का चयन किया जा रहा है। रक्षाबंधन से पहले इसी सप्ताह ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन


बसें चलने के बाद ग्रामीणों को शहर आने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। वर्तमान समय में निगम की 86 बड़ी बसें संचालित हो रही हैं। 71 अनुबंधित बसें चल रही हैं। अनुबंधित बसों में कई बसें छोटी हैं। अब तक निगम से एक भी मिनी बस का संचालन नहीं हो रहा है। जिले में तमाम ऐसे रूट हैं, जिन पर निगम की बड़ी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


इन रूटों पर कम यात्री हैं या फिर सड़कें संकरी हैं। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर यात्रा का सुविधा मिलने में समस्या हो रही है। निगम ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर यात्रा की सुविधा देने के साथ ही उनकी परेशानी को कम करने का निर्णय लिया है। शासन से रायबरेली डिपो को 35 नई मिनी बसें पहले ही आवंटित की गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को शासन से 10 मिनी बसें डिपो को मिल गई हैं। बसें आने के बाद उन्हें इसी सप्ताह से ग्रामीण रूटों पर संचालित कराने के लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। खासकर रक्षाबंधन से पहले ग्रामीण रूटों पर बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। अब तक डग्गामार वाहनों से लोगों को आवागमन करना पड़ रहा है।



बस में 40 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था
डिपों को मिली छोटी बसों में 40 यात्री सफर कर सकेंगे। इससे निगम का राजस्व बढ़ने की उम्मीद है, वहीं लोकल रूटों पर यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। निजी वाहनों के चालकों की ओर से मनमाना किराया वसूलने पर भी अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed