फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Get timely treatment with good food, stay healthy

अच्छे खानपान संग समय पर कराएं इलाज, रहेंगे सेहतमंद

Mon, 13 Sep 2021 11:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Get timely treatment with good food, stay healthy
रायबरेली। कोई हृदय रोग से तो कोई त्वचा रोग से पीड़ित था। इलाज कराने के लिए लंबे समय चक्कर काट रहे थे लेकिन उचित इलाज नहीं हो पा रहा था। काफी समय से चली आ रही उनकी यह परेशानी सोमवार को दूर हो गई। न सिर्फ उनका इलाज हुआ बल्कि जरूरत पड़ने पर ईसीजी और डायबिटीज की सुविधा भी मिली।
विज्ञापन

एक ही स्थान पर इलाज और जांच का लाभ मिलने पर उनकी खुशी देखते ही बनी। चिकित्सकों ने सलाह दी कि खानपान अच्छा रखें, व्यायाम करें। बीमार होने पर समय से इलाज कराएं। ऐसा करने से आप सबकी सेहत दुरुस्त रहेगी।
विज्ञापन

मौका था सामाजिक सरोकार के क्रम में अमर उजाला फाउंडेशन के जेसीआई के सहयोग से सिमहैंस हॉस्पिटल में लगाए गए मुफ्त चिकित्सा शिविर का। सिमहैंस के डायरेक्टर डॉ. मनीष चौहान और अन्य डॉक्टरों ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में हृ्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित हसानी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका शर्मा, त्वचा एवं सौंदर्य रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीत श्रीवास्तव, आहार विशेषज्ञ डॉ. पूजा गुप्ता ने डॉ. ओमिका चौहान के नेतृत्व में 187 मरीजों की जांच की। 64 मरीजों की निशुल्क जांच भी कराई गई।
कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष प्रभात, पूर्व अध्यक्ष ऋषि अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल, शालिनी श्रीवास्तव, दीपिका खन्ना, सुयश जीवनानी, राकेश चंदानी, रजत गुप्ता, मोहित गर्ग, गौरव जैन, सूरज अग्रवाल, दीपाली जैन, माया प्रजापति, अल्पना, कंचन श्रीवास्तव, राकेश अग्रवाल व सुधीर मिश्र ने कहा कि इस तरह के आयोजन से गरीब मरीजों का फायदा होता है।
समाजसेवा के क्षेत्र में अमर उजाला फाउंडेशन का यह कदम सराहनीय है। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम अधिकारी नितिन प्रजापति, कार्यक्रम संयोजक आदित्य श्रीवास्तव ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।
सिमहैंस हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. मनीष चौहान ने कहा कि सामाजिक क्षेत्र में इस तरह के आयोजन करके अमर उजाला फाउंडेशन ने एक नई पहल की है। मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन होने से लोगों का मुफ्त इलाज हुआ। साथ ही उन्हें सेहत ठीक रखने के बारे में जानकारी दी गई। लोग खानपान अच्छा रखें, नियमित व्यायाम करें व बीमार होने पर इलाज कराएं।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. रोहित हसानी ने कहा कि हृदय से संबंधित रोगियों की संख्या में इजाफा हुआ है। खासकर हार्टअटैक से लोग जान गंवा रहे हैं। यह बहुत चिंता की बात है। इसलिए हमें सतर्क रहना चाहिए। खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। किसी तरह का तनाव नहीं लेना चाहिए। इस रोग से संबंधित बीमारी कतई न छिपाएं। समय पर यदि इलाज होगा तो निश्चित तौर से बीमारी से लाभ मिलेगा।
त्वचा एवं सौंदर्य रोग विशेषज्ञ डॉ. संगीत श्रीवास्तव ने कहा कि त्वचा से संबंधित रोगों में भी इजाफा हुआ है। इससे लोगों को परेशानी होती है। दिक्कत इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि लोग समय से इलाज नहीं कराते हैं। यदि त्वचा संबंधी कोई रोग हो तो उसका इलाज कराएं। चिकित्सक से परामर्श लें। खासकर लोग साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। धूल से बचें।
नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. अलका शर्मा ने कहा कि भागमभाग भरी जिंदगी में नेत्र रोगियों की तादाद भी बढ़ी है। खासकर कंप्यूटर पर काम करने वाले लोग नेत्र से संबंधित बीमारी से जूझ रहे हैं जो चिंता की बात है। इसलिए जब भी कंप्यूटर पर काम करें नार्मल चश्मा लगाएं। देर तक काम न करें। यदि कोई दिक्कत हो तो समय से चिकित्सक से परामर्श लेनी चाहिए।

आहार विशेषज्ञ डॉ. पूजा गुप्ता ने कहा कि हर व्यक्ति को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। भोजन में हरी सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए। खानपान अच्छा रहने पर सेहत ठीक रहेगी। खानपान अच्छा न रहने पर लोग कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि लोग अच्छा खानपान करें। स्वस्थ रहें। बेहतर ढंग से अपना काम करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed