फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Gave 'triple talaq' to wife over the phone from Saudi Arabia

Raebareli News: सऊदी अरब से पत्नी को फोन पर दिया तीन तलाक

Thu, 23 Jul 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 23 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Gave 'triple talaq' to wife over the phone from Saudi Arabia
डीह। दहेज में चार लाख रुपये नकदी और मोटरसाइकिल न मिलने से नाराज पति ने सऊदी अरब से फोन पर पत्नी को तीन तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर पति, सास, ससुर और दो ननदों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जीनत परवीन निवासी पूरे कल्लू मिश्र मजरे मऊ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका निकाह 23 मई 2023 को अम्मार निवासी ऐठा, गौरीगंज, अमेठी से हुआ था। निकाह के बाद से ही पति अम्मार, ससुर मुंशीर, सास महरून और ननद शितारुन व मोहसिन दहेज की मांग कर उन्हें परेशान करते थे। आरोप है कि करीब 10 माह पहले सितंबर 2025 में पति अम्मार मारपीट और गाली गलौज कर सऊदी अरब चले गए थे।
विज्ञापन


इसके बाद से वह अपनी मासूम बेटी के साथ मायके में रहने को विवश है। करीब दो महीने पहले एक मई 2026 को पति ने सऊदी अरब से फोन कर तीन तलाक दे दिया।प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed