{"_id":"62e182363a3e3c0aa50d6782","slug":"gas-cylinder-raibaraily-news-lko6414597170","type":"story","status":"publish","title_hn":"किराना की दुकान से बेचे जा रहे थे गैस सिलिंडर, एसडीएम ने पकड़ा मामला, 30 गैस सिलिंडर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किराना की दुकान से बेचे जा रहे थे गैस सिलिंडर, एसडीएम ने पकड़ा मामला, 30 गैस सिलिंडर बरामद
विज्ञापन
जांच करते एसडीएम आशीष मिश्रा व अन्य।
- फोटो : RAIBARAILY
गदागंज (रायबरेली)। एसडीएम डलमऊ आशीष कुमार मिश्र ने बुधवार को छापा मारकर गदागंज क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग में एक किराना दुकान से 30 गैस सिलिंडर बरामद किए।
बरामद सिलिंडर में 26 बड़े व चार छोटे गैस सिलिंडर हैं। यहां आपूर्ति विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से घरेलू सिलिंडरों की कालाबाजारी चल रही थी। गैस सिलिंडर बरामद होने के बाद दुकानदार पर मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एसडीएम डलमऊ को सूचना मिली कि गदागंज थाना क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग में एक किराना की दुकान से घरेलू सिलिंडरों की बिक्री की जा रही है।
आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को जानकारी दिए बिना ही एसडीएम मौके पर पहुंचे। एसडीएम आर्शीष कुमार मिश्रा ने बताया कि गदागंज थाना क्षेत्र के बरारा बुजुर्ग चौराहा पर गोविंद की दुकान का निरीक्षण किया गया। किराने की दुकान की आड़ में घरेलू सिलिंडरों की कालाबाजारी हो रही थी।
विज्ञापन
छापे के दौरान 26 बड़े घरेलू सिलिंडर व चार छोटे सिलिंडर मिले हैं। गोविंद के छोटे भाई दुकानदार अरविंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए आपूर्ति निरीक्षक को निर्देश दिया गया है।