{"_id":"62cf0a57840ff6460f6bd888","slug":"gangster-raibaraily-news-lko639348249","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुल पर प्लास्टर काटकर फेंका, मैलानी एक्सप्रेस से सीतापुर भागने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुल पर प्लास्टर काटकर फेंका, मैलानी एक्सप्रेस से सीतापुर भागने की आशंका
विज्ञापन
आरोपी इरफान।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से घायल होने के बाद लखनऊ के केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में इलाज करा रहे ईरानी गैंग के दोनों बदमाश इंजमाम अली और इरफान अली के मैलानी एक्सप्रेस पर सवार होकर सीतापुर भागने की आशंका जताई जा रही है।
लखनऊ के डालीगंज पुुल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में अंतिम बार दोनों बदमाश देखे गये हैं। फरार बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस दोनों के डालीगंज स्थित सिटी स्टेशन से सीतापुर जिले में भागने की संभावना जता रही है। हालांकि पुलिस इस मामले में कुछ भी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है। रायबरेली की पांच व लखनऊ की तीन पुलिस टीमें बदमाशों का पता लगा रही हैं। एक टीम मध्यप्रदेश भी रवाना की गई है।
एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुुमार त्रिपाठी, डलमऊ कोतवाल पंकज त्रिपाठी ने बीती शनिवार रात कनहा गांव के पास मुुठभेड़ के दौरान ईरानी गैंग के दो बदमाशों जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के बड़ेगांव निवासी इंजमाम अली व मध्य प्रदेश प्रांत के उमरिया जिले के रहने वाले इरफान अली को पकड़ा था।
विज्ञापन
दोनों के पैर में गोली लगी थी। उन्हें रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार न होने पर मंगलवार रात दोनों को पुलिस अभिरक्षा में केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। दरोगा समेत सात पुलिस कर्मी सुरक्षा में तैनात थे।
इसी बीच बुधवार भोर करीब 6:20 पर दोनों बदमाश सुरक्षा ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग गए। जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। रायबरेली एसपी आलोक प्रियदर्शी के अलावा डलमऊ पुलिस और लखनऊ की पुलिस मौके पर पहुंची।
आननफानन जिले की पांच पुलिस टीमों को उनकी तलाश में लगा दिया गया। इस दौरान पुलिस ने केजीएमयू के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किये। ट्रॉमा सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दोनों मुख्य गेट से बाहर निकलते दिखे हैं। उनके चेहरे पर मास्क था।
सीसीटीवी कैमरे से मिली फुटेज को पुलिस ने ट्रेस किया तो पता चला कि बदमाश केजीएमयू से भागने के बाद सबसे पहले लखनऊ के ही हाथी पार्क चौराहे पहुंचे। यहां से दोनों बदमाश बेखौफ पैदल चलकर डालीगंज पुल पर पहुंचे। पुल पर किसी औजार से पैरों में लगे प्लास्टर को काटकर फेंक दिया।
शातिर लुटेरों ने हाथों में लगे वीगो को भी निकाला और जमीन पर फेंक दिया। जांच में जुटे एक पुलिस अधिकारी बताते हैं कि पुल से ही करीब 700 मीटर की दूरी पर डालीगंज रेलवे स्टेशन है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि दोनों बदमाश ट्रेन पर सवार होकर सीतापुर की तरफ भागे हैं। पुुलिस रेलवे स्टेशन पहुंचने वाली ही थी कि इसी दौरान करीब 6.50 बजे मैलानी एक्सप्रेस आ गई। ऐसे में अंदेशा जताया जा रहा है कि बदमाश उसी पर सवार हो गए।
बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें सीतापुर रवाना हो र्गइं हैं। जांच टीमों ने सीतापुर पुलिस से भी मदद मांगी है। जांच में लगी पुलिस टीमों के मुताबिक 30 मिनट के अंतराल में ही बदमाश अस्पताल से निकले और फिर ट्रेन पर सवार होकर फरार हो गए।
बदमाशों के पास मोबाइल नहीं हैं। ऐसे में उनकी लोकेशन ट्रेस करना पुलिस के लिए चुुनौती बन गया है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी का कहना है कि लुटेरों के सीतापुर भागने के कयास लगाए जा रहे हैं, लेकिन इसके पुख्ता सुबूत मिलने के बाद ही कुुछ कहा जा सकता है। वैसे डालीगंज पुल पर अंतिम बार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दोनों बदमाश कैद हो गये हैं। ...
रायबरेली की पांच और लखनऊ की पुलिस तीन टीमें लगाईं
ईरानी गैंग के लुटेरों को पकड़ने के लिए रायबरेली की पांच और लखनऊ जिले की तीन पुलिस टीमें लगाई गईं हैं। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि रायबरेली से बछरावां थानेदार जगदीश यादव, डलमऊ कोतवाल पंकज त्रिपाठी, गुरुबख्शगंज थानेदार बृजेश कुमार राय, हरचंदपुर थानेदार संजीव कुमार, एसओजी टीम प्रभारी अमरेश कुमार त्रिपाठी और लखनऊ जिले की चौक, नाका और एसओजी बदमाशों की तलाश कर रही है। जल्द दोनों पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
पुलिस ने मुठभेड़ में दो दिनों में पकड़े थे ईरानी गैंग के छह बदमाश
एसओजी टीम और ऊंचाहार-डलमऊ कोतवाली पुलिस ने आठ और नौ जुलाई की रात मुठभेड़ में ईरानी गैंग के छह बदमाशों को पकड़ा था। इसमें जौनपुर जिले के शाहगंज थाना क्षेत्र के बड़ेगांव निवासी पठान अली, इंजमाम अली, मध्य प्रदेश प्रांत के उमरिया जिले के रहने वाले इरफान अली, फर्रुखाबाद जिले के मऊ थाना क्षेत्र के बजरिया फील्ड निवासी राहुल सक्सेना, फर्रुखाबाद शहर के मेहंदीबाग निवासी निसार हुसैन, मध्य प्रदेश प्रांत के भोपाल जिले के विदिशा रोड भानपुर थाना छोला मंदिर निवासी ताहिर अली शामिल हैं।
आरोपी इरफान, इंजमाम अली के खिलाफ रायबरेली जिले के सलोन, कोतवाली नगर, डलमऊ, अयोध्या जिले के हैदरगंज थाने में चोरी, जानलेवा हमले, शस्त्र अधिनियम के पांच-पांच मामले दर्ज हैं। पठान अली के खिलाफ सलोन, डलमऊ, सुल्तानपुर जिले के कादीपुर, अयोध्या जिले के हैदरगंज में चोरी, लूूट के पांच मुकदमे दर्ज हैं।
राहुल सक्सेेना के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। इसमें से एक फर्रुखाबाद में दर्ज लूट के मामले में वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। लुटेरे निसार हुसैन पर हरदोई जिले के सदर कोतवाली, रायबरेली जिले के ऊंचाहार, सदर कोतवाली और मेरठ जिले के दिल्लीगेट थाने, मेरठ के जीआरपी थाने में लूट, जानलेवा हमला, शस्त्र अधिनियम के कुल छह केस दर्ज हैं, जबकि ताहिर अली के खिलाफ तीन मुकदमे दर्ज हैं।