{"_id":"6866dd5810be008d420d4cf2","slug":"ganga-gomtis-engine-failed-the-train-stood-idle-for-one-and-a-half-hours-raebareli-news-c-101-1-slko1034-136333-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: गंगा गोमती का इंजन फेल, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: गंगा गोमती का इंजन फेल, डेढ़ घंटे खड़ी रही ट्रेन
Fri, 04 Jul 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस का इंजन बृहस्पतिवार को उस समय फेल हो गया, जब यह ट्रेन ऊंचाहार स्टेशन पहुंची। लोको पायलट समेत स्टेशन के स्टाफ ने इंजन में आई खराबी को दूर करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली तो दूसरा इंजन मंगाया गया।
रायबरेली से दूसरा इंजन भेजा गया तो ट्रेन रवाना हो सकी। दूसरे इंजन की व्यवस्था करने में गंगा गोमती एक्सप्रेस डेढ़ घंटे तक ऊंचाहार में खड़ी रही। इससे ऊंचाहार स्टेशन पर यात्री गर्मी में पेयजल के लिए भटकते नजर आए। प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस 15 मिनट देरी से सुबह 7:35 बजे ऊंचाहार स्टेशन पर पहुंची।
स्टेशन पर पहुंचते ही उसके डीजल इंजन में खराबी आ गई। लोको पायलट के साथ ही स्टेशन के स्टाफ ने इंजन की खराबी दूर करने का प्रयास किया, लेकिन खराबी दूर करने में सफल नहीं हो सके। ट्रेन में बैठे यात्री कुछ देर तक इंतजार करते रहे, फिर ट्रेन से बाहर निकल कर प्लेटफॉर्म पर टहलने लगे। प्लेटफॉर्म पर काफी भीड़ हो गई। कोई हंगामा न होने पाए, इसलिए राजकीय रेलवे पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल ने भी निगरानी बढ़ा दी। कुछ यात्रियों ने ट्रेन के खड़े रहने पर नाराजगी जताई, लेकिन उन्हें समझाकर शांत करा दिया गया।
विज्ञापन
जब ऊंचाहार में स्थानीय स्तर पर समस्या का हल नहीं निकल सका तो रायबरेली स्टेशन से दूसरा इंजन मंगाया गया। रायबरेली स्टेशन पर भी इंजन की व्यवस्था करने और उसे भेजने में समय लगा, जिससे डेढ़ घंटे बाद गंगा गोमती एक्सप्रेस रवाना हो सकी। उमस भरी गर्मी से यात्री बेहाल हो गए।
यात्री शिवम सिंह, राधेश्याम, शकीला बानो, अवधेश तिवारी, सुरेश्वरी, उमानाथ, जय सिंह ने बताया कि इंजन में खराबी से ट्रेन नहीं चली तो लेटलतीफी बढ़ती गई। इससे समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच सकेंगे। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डीजल इंजन में तकनीकी खराबी आई, जिससे इंजन फेल हुआ। रायबरेली से दूसरा इंजन मंगाकर ट्रेन रवाना की गई।