फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ganga Expressway will give a new boost to development

Raebareli News: गंगा एक्सप्रेसवे से विकास को मिलेगी नई उड़ान

Thu, 30 Apr 2026 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 30 Apr 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway will give a new boost to development
गंगा एक्सप्रेसवे के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री राकेश सचान को सम्मानित कर
रायबरेली। गंगा एक्सप्रेसवे का बुधवार को लोकार्पण हुआ। प्रधानमंत्री ने हरदोई जिले में एक्सप्रेसवे का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण ऊंचाहार विधानसभा के गोकुलपुर रोझइया टोल प्लाजा के पास हुआ। कार्यक्रम में पांच हजार से अधिक लोग शामिल हुए। सभी ने एसईडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा।
विज्ञापन


जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सचान ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे से जिले के विकास को नई उड़ान मिलेगी। प्रदेश के एक ट्रिलियन इकोनॉमी में एक्सप्रेसवे का बड़ा योगदान रहेगा। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे तो विकास की नई कहानी भी खिली जाएगी। पूर्व मंत्री व ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे से ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के लोगों के विकास के द्वार खुल गए हैं। ऊंचाहार में इंडस्ट्रियल कॉरिडोर स्थापित होने से नए उद्यमों की स्थापना होगी।
विज्ञापन


इससे क्षेत्र के युवाओं को रोजगार मिलेगा। ऐसा होने के बाद प्रदेश के विकास में ऊंचाहार का अहम योगदान होगा। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद दिया। मंत्री दिनेश सिंह ने भी एक्सप्रेसवे से जिले के विकास को नई उड़ान मिलने की बात कही। लोकार्पण की घोषणा होते ही तालियों और जयघोष से पूरा पांडाल गूंज उठा। कार्यक्रम में सलोन विधायक अशोक कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष बुद्धिलाल, डीएम सरनीत कौर ब्रोका, एसपी रवि कुमार, सीडीओ अंजू लता, एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



कम हो गई मेरठ और प्रयागराज की दूरी
गंगा एक्सप्रेसवे से जिले से मेरठ और प्रयागराज की दूरी कम हो गई है। जिले में दो स्थानों पर चढ़ने और उतरने की सुविधा होने का फायदा लोगों को मिलेगा। औद्योगिक निवेश, कृषि परिवहन व रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। ऊंचाहार के इटौरा बुजुर्ग में 100 हेक्टेयर भूमि औद्योगिक विकास के लिए अधिग्रहीत की जा रही है। इसमें से 65 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण पूरा हो चुका है।



ये सुविधाएं भी मिलेंगी
गंगा एक्सप्रेसवे पर यात्रियों की सुविधा के लिए जिले में दो रेस्ट एरिया और दो टोल प्लाजा बनाए गए हैं। रेस्ट एरिया में फ्यूल, खाने-पीने और जरूरी सुविधाएं मिलेंगी, जिससे लंबी दूरी तय करने वालों को राहत रहेगी। सुरक्षा के लिहाज से एक्सप्रेसवे को आधुनिक सिस्टम से लैस किया गया है। सड़क के किनारे रंबल स्ट्रिप्स लगाई गई हैं, जो वाहन के लेन से हटने पर ड्राइवर को अलर्ट करेंगी। हर किलोमीटर पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। हर 10 किलोमीटर पर स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम लगाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed