फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Ganga Expressway will fill the speed

गंगा एक्सप्रेसवे भरेगा रफ्तार

Thu, 26 May 2022 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Ganga Expressway will fill the speed
रायबरेली में डलमऊ तहसील क्षेत्र के घुरवारा गांव के पास से गंगा एक्सप्रेस-वे के लिए चिन्हित की गई ? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। मेरठ से प्रयागराज के बीच 596 किलोमीटर सफर जल्द ही सुहाना होने वाला है। प्रदेश सरकार ने गुरुवार को गंगा एक्सप्रेसवे के लिए 695 करोड़ का बजट दिया है। किसानों से करीब 3300 बीघे जमीन खरीद कर जिला प्रशासन ने यूपीडा को उपलब्ध करा दिया है। 300 बीघे और जमीन देने की प्रक्रिया चल रही है। एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए बजट की व्यवस्था होने के बाद जल्द ही एक्सप्रेसवे के काम में रफ्तार आएगी और समय से यह बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

करीब 596 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे को मेरठ से होकर प्रयागराज तक पहुंचना है। एक्सप्रेसवे जिले की चार तहसीलों लालगंज, डलमऊ, सलोन और ऊंचाहार से गुजरेगा। जिला प्रशासन ने किसानों से जमीन परचेज करके उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) उपलब्ध करा दिया है। जिला प्रशासन अब तक यूपीडा को 3300 बीघे जमीन उपलब्ध करा चुका है। करीब 300 बीघे जमीन यूपीडा को देने की प्रक्रिया चल रही है। सामान्य तौर से एक्सप्रेसवे का काम भी शुरू हो गया है। प्रदेश सरकार ने बृहस्पतिवार को गंगा एक्सप्रेसवे को 695 करोड़ का बजट एलॉट किया है, जिससे इसके काम में अब रफ्तार आएगी।
विज्ञापन

जिले के इन गांवों से निकलेगा गंगा एक्सप्रेसवे
जिले की लालगंज तहसील क्षेत्र के रमुवापुर दुबाई, सेमरी, चकगजराज, चकशेरशाह, लच्छीपुर, श्यामपुर, हरीपुर निहस्था, सूरजपुर, निहस्था खास, फतेह सराय, सातनपुर, रानीपुर, उगाभाद, चांदा, यूसुफपुर, डलमऊ तहसील के ऐहार, सुल्तानपुर जाला, देवगांव, रामपुर मजरे ऐहार, उमरामऊ, लोदीपुर उतरावां, जगतपुर कोटहा, रौंसी, अदीलाबाद, तेरुखा, हींगामऊ, कठगर, रसूलपुर गहरवारी, बलीपुर, कुंवरमऊ पकरी, मलपुरा, उबरनी, थुलरई, मेल्थुआ, इस्माइलमऊ, चूली, सुल्तानपुर जनौली, अलावलपुर, बेहीखोर, ऊंचाहार तहसील के शेरंदाजपुर, जलालपुर बेही, चिचौली, धोबहा, जगतपुर, जिंगना, टांघन, गोबर्धनपुर, रामगढ़ टिकरिया, रोझइया भीखमशाह, इटौरा बुजुर्ग, सलारपुर, मिर्जापुर ऐहारी, डिडौली, सुमेरबाग, उमरण, कमालपुर, समसपुर पतौन, लक्ष्मणगंज, बछयापुर, मरहामऊ, रसूलपुर, सलोन तहसील के मीरजहांपुर, कमालापुर, डोमापुर, कोडरी आदि गांवों से एक्सप्रसेवे निकलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बजट मिलने से काम में आएगी तेजी
गंगा एक्सप्रेसवे के लिए किसानों से खरीद करके करीब 3300 बीघे जमीन यूपीडा को दी गई है। करीब 300 बीघे जमीन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। एजेंसी ने काम भी शुरू करा दिया है। बजट मिलने के बाद काम में तेजी आएगी। -अमित कुमार, एडीएम (प्रशासन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed