{"_id":"613b9c7b8ebc3edadd1cb4e9","slug":"ganesh-chaturthi-celebrate-raibaraily-news-lko594954658","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूर्ति स्थापना के साथ ही गणपति बप्पा मोरया के जयघोष शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूर्ति स्थापना के साथ ही गणपति बप्पा मोरया के जयघोष शुरू
विज्ञापन
मंदिर में आरती करते पुजारी।
- फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को गणेश की मूर्ति की स्थापना के साथ ही गणपति बप्पा मोरया...के जयघोष शुरू हो गए। जगह-जगह पंडाल सजाकर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना पूजा अर्चना के साथ की गई। ज्यादातर घरों में ही गणेश उत्सव शुरू किया गया है।
शहर के छोटी बाजार में गणेश महोत्सव पर पंडाल को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शुक्रवार को गणेश कक्कड़, पुष्पा, आशुतोष मिश्रा, नीलम, सरिता, पूजा आदि ने गणेश भगवान की प्राण प्रतिष्ठा के साथ पूजा अर्चना शुरू की।
शहर के चंदापुर कोठी पं. श्रवण कुमार द्विवेदी ने गणेशजी मूर्ति की स्थापना कराई। इसके अलावा सत्य नगर, नेहरू नगर, सुभाषचंद्र नगर, इंदिरा नगर, मलिकमऊ कॉलोनी, प्रभुटाउन, आनंद नगर, छोटा जोशियाना पुल सहित अन्य स्थानों पर गणेश प्रतिमा स्थापित करके पूजा अर्चना शुरू की गई। आगामी 19 सितंबर को मूर्तियों के विसर्जन के साथ गणेश उत्सव का समापन होगा।