{"_id":"5e4d91a78ebc3ef296359bbd","slug":"full-inspection-under-supervision-of-arabic-s-only-candidate-raibaraily-news-lko5094962195","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरबी की इकलौती परीक्षार्थी की निगरानी में पूरा अमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरबी की इकलौती परीक्षार्थी की निगरानी में पूरा अमला
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा, दोनों पालियों में 45 रहे गैरहाजिर, 1283 उपस्थित
रायबरेली। बछरावां क्षेत्र का आदर्श इंटर कॉलेज राजामऊ, जहां अरबी विषय की परीक्षा देने आई इकलौती छात्रा की निगरानी के लिए भारी-भरकम अमला तैनात रहा। पहली पाली में हाईस्कूल की पालि, अरबी, फारसी का एग्जाम हुआ। इसमें महज अरबी विषय की एक छात्रा ही पूरे जिले में पंजीकृत रही, जिसने आदर्श इंटर कालेज में एग्जाम दिया।
पहले तो यह अनुमान था कि परीक्षार्थी शायद न आए, लेकिन परीक्षार्थी पहुंची तो पूरा अमला मुस्तैद हो गया। सवा तीन घंटे तक इस परीक्षार्थी को एग्जाम दिलाने के लिए केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, कक्ष निरीक्षक, सुरक्षाकर्मी समेत परीक्षा से जुड़ा सारा स्टाफ तैनात रहा।
पहली पाली में ही इंटरमीडिएट की संगीत गायन, संगीत वादन, नृत्य कला की परीक्षा भी हुई। जिसमें महज 54 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से दो परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे, 52 परीक्षार्थियों ने एग्जाम दिया। दूसरी पाली में हाईस्कूल की संगीत गायन, इंटरमीडिएट की सामान्य आधारिक विषयों की परीक्षा कराई गई। इसमें 1273 पंजीकृत परीक्षार्थियों में 1230 उपस्थित रहे, जबकि 43 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया।
विज्ञापन
इस तरह दूसरे दिन की परीक्षा में कुल पंजीकृत 1328 परीक्षार्थियों में से 1283 उपस्थित रहे और 45 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा नहीं दी। परीक्षार्थियों की संख्या कम होने से सिर्फ गिने-चुने परीक्षा केंद्रों में ही एग्जाम कराया गया, जिससे महज दो सचल दलों ने ही फर्राटा भरा। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रशेखर मालवीय ने बताया कि परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं। कंट्रोल रूम से भी परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की गई।